मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सुनी आम लोगो की समस्या, कई समस्याओ का किया समाधान।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में थराली विधानसभा के पूर्व सैनिक एवं अल्ट्रा रनर कलम सिंह बिष्ट ने मुलालत की। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनके द्वारा थराली में मंदोली राइडर्स क्लब नाम से एक संस्था को खोला गया है। जिसमे होनहार बच्चों को रनिंग, साइकलिंग, योगा,डांसिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौरतलब है, कि कलम बिस्ट द्वारा अभी अल्ट्रारन मैराथन में 100 से अधिक मैडल प्राप्त कर चुके है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने खुशी व्यक्त करते हुए…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उनके मध्य राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।  

मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य: महाराज,महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चलाया महा जनसमपर्क अभियान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नौ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है। धारा 370, राम मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले भी इसी दौरान हुए है। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही। चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भारी बारिश के बावजूद बौंसाल, मेटाकुंड, अमोठा, पाटीसैण…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में अगले वर्ष राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आयोजन तिथियों, आयोजन स्थलों, खेल के आयोजनों के साथ ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से सम्बन्धित अवस्थापना सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में व्यापक विचार विमर्श हुआ।   बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य, मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय श्री एस. एन. पाण्डेय सहित खेल विभाग तथा भारतीय एवं उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आयोजन व्यवस्थाओं की जानकारी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गुरूवार को सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात की यदि कोई योजनाएं…

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में मण्डी समिति की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड किसानों के हित में कार्य करता है जिसमें किसानों के लिए कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि को 1.50 लाख रूपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक वैन कुमाऊं मण्डल में चल रही है तथा गढ़वाल मण्डल में भी एक वैन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि…

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित करते मंत्री गणेश जोशी,मंत्री बोले-जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद अब जल्द पीओके भी हमारा होगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राजनीतिक चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर कैंप कार्यालय हाथीबड़कला देहरादून में आयोजित पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे । उनका राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र…

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी कर ठगी टीवीकरने वाले फर्जी गिरोह का पर्दाफाश,राज्य के बहुत से नव युवक-युवतियों से लाखो की ठगी।

विगत् दिनो एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड, कार्यालय में आकर कुछ नवयुवक व युवतियों ने अवगत कराया कि नौकरी दिलाने के नाम पर नव युवक व युवतियों को कुछ लोगो द्वारा प्रलोभन देकर पहाड से देहरादून बुलाया जा रहा है तथा देहरादून में अलग-अलग कार्यालयों में पहुॅचने के पश्चात् उनसे सिस्टम ट्रेनिंग करने हेतु कहा जा रहा है एवं उनसे इस एवज में 38,000/- व 51,000 रूपये की माॅग की जा रही थी। धनराशि प्राप्त होने पर उनकेा कोई ट्रेनिंग ना देकर उनसे बिजनेस की बात कह कर अन्य युवक-युवतियों को कम्पनी ज्वाईन…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की कुशल रणनीति एवं मैनुअल पुलिसिंग बन रही है ईनामी अपराधियों का काल। अब अपनी लिस्ट में से 39 वें इनामी को भेजा सलाखों के पीछे,नाबालिक से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी है, पकड़ा गया इनामी, उत्तराखंड हाई कोर्ट ने दिए थे दुष्कर्मी-हत्यारे के गिरफ्तारी के आदेश,हत्यारे दुष्कर्मी की गिरप्तारी हेतु उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने पुलिस महानिदेषक उत्तराखण्ड को दिये थे निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2007 में थाना लक्सर में अभियुक्त विनोद कुमार के विरूद्ध एक अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 171/2007 धारा 302/376/201 भादवि पंजीकृत कराया गया था जिसमें अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर हरिद्वार द्वारा टांडा भागमल के जंगल में घास काटने गयी 08 की नाबालिक बच्ची के साथ दुश्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी, जिसमें अभियुक्त को तत्कालीन थाना लक्सर पुलिस द्वारा गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया। दौराने विचारण अभियुक्त…

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण व क्रेटस निर्माण के लिए जारी हुई 8 करोड़ से अधिक धनराशि,8 करोड़ से अधिक की धनराशि से सुधरेगी खाद्य आपूर्ति विभाग के खाद्यान गोदाम,खाद्य विभाग के खाद्यान गोदामों की सुधरेगी दशा व दिशा, मजबूत होगी सार्वजनिक वितरण प्रणाली- रेखा आर्या।

उत्तराखण्ड शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत राज्य सेक्टर में संचालित अवस्थापना परियोजनाओं के Funding for faster implementataion of important projects including Missing Link Projects के अंतर्गत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभिन्न जनपदों के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण एवं 06 गोदामों में क्रेटस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिसमें खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण हेतु प्रदेश के पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल के 05 खाद्यान गोदाम, टिहरी गढ़वाल के 06, चंपावत के 03, उत्तरकाशी के 09, नैनीताल के 06, बागेश्वर 07 खाद्यान…