दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जाना हाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में एक निजी अस्पताल में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बच्चे हैं हमारे देश का भविष्य हैं,उनकी सुरक्षा करना परिवार, समाज और देश की है सबसे अहम जिम्मेदारी-रेखा आर्या,सभी संस्थाओं व समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को होना होगा एकजुट-रेखा आर्या,ऑनलाइन सेवाओं व इन्टरनेट का अत्याधिक उपयोग है बच्चों के ऑनलाइन शोषण का बड़ा कारण-रेखा आर्या,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया एकदिवसीय ऑनलाइन बाल यौन शोषण एवं उससे सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग।

आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय “STATE CONSULTATION PROTECTION ON ONLINE CHILD SEXUAL ABUSE” कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया,कार्यक्रम में आये विभिन्न वक्ताओं ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उससे बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित ही आज के आधुनिक समय में बच्चे ऑनलाइन सेवाओं व…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को गढ़ीकैन्ट में उपनल के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कला, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल और सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों को भी पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। पर्वतारोहण और साइकिलिंग के क्षेत्र में कई मेडल जीतने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।           कार्यक्रम में राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपनल संस्था…

बैडमिंटन टुर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को बार एसोसियेशन देहरादून द्वारा जेपी बैडमिंटन अकेडमी में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टुर्नामेंट के समापन समारोह में में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।     गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में एडवोकेट और लॉ छात्र छात्राओं ने बढ़चड़कर हिसा लिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने टूर्नामेंट में प्रतिभागियों से उनका परिचय भी जाना और उनका हौसला अफजाई भी की। मंत्री ने कहा अधिवक्ताओं के प्रयासों से यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। मंत्री…

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार को वर्षा के कारण जनपद की नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार को वर्षा के कारण जनपद की नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं |   केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पुर्वानुमान दिनांक 09.07.2023 के क्रम में बाणगंगा (रायसी) हरिद्वार में जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत जनपद में निम्न सावधानियां बरतने हेतु प्रत्येक…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित डामकोठी में हरिद्वार पुलिस द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ हम सभी पर अपना आशीर्वाद और उत्तराखंड पर अपनी दिव्य दृष्टि बनाये रखे। उन्होंने कहा आज मुख्य सेवक के रूप में मुझे कावड़ियों की सेवा करके जो शांति मिली है, वह भोलेबाबा के साक्षात आशीर्वाद स्वरूप है। सभी शिवभक्तों की सेवा ही शिव की सेवा है। सैंकड़ो किलोमीटर दूर से पैदल चलकर शिवभक्त धर्मनगरी से गंगाजल ले जाकर भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिवभक्त…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण,मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा,अस्थाई चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण,दूसरे राज्यों से हरिद्वार आए कावड़ियों से लिया फीडबैक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चौक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा…

गुरू सिंघ सभा प्रेमनगर देहरादून के पाधिकारियो ने मंत्री गणेश जोशी से की भेंट।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज श्री गुरू सिंघ सभा (रजि०) प्रेमनगर देहरादून के पाधिकारियो ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से लंगर के लिए शेड निर्माण के संबंध मे आ रही समस्या को उनके सम्मुख रखा। कमेटी के पाधिकारियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि गत 25 वर्षों से अधिक समय से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रेमनगर की समय समय की प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा के पीछे की भूमि पर लंगर बनाने के स्थान पर शेड बनवाना चाहती रहीं हैं ताकि ठंड में सेवादारों…

नागल हटनाला पेयजल योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,मंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश ने नागल हटनाला में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रूपये 398.86 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। लगभग 04 करोड़ की लगात से निर्मित होने वाले इस ट्यूबवेल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 2500 से 3000 तक की आबादी को पेयजल के समस्या से निजात मिलेगी।     अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है, हर घर जल हर नल, वह साकार होगा। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी प्रकट करते हुए…

बहुआयामी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा नगर निगम देहरादून का निरंजनपुर मछली तालाब।

देहरादून शहर के पश्चिम की तरफ एक प्राचीन तालाब स्थित है जो निरंजनपुर मछली तालाब के नाम से जाना जाता है शीघ्र ही यह तालाब कुल 3.129 हेक्टर क्षेत्र में पर्यटन का बाहुआयामी केंद्र बनने जा रहा है। इस तालाब के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा डी0पी0आर0 तैयार करवाकर शासन को भेज दी गयी है। अब निगम को शासन स्तर से स्वीकृति की अपेक्षा है। मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड* द्वारा भी निरन्जनपुर मछली तालाब में पर्यटन केन्द्र की उपयोगिता एवं आवश्यकताओं को…