उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप द्वारा होटल ललित में आयोजित श्रीअन्न-द हेल्थी मिलेट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ-साथ, 12 अन्य प्रदेशों में भी इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें मुख्य रुप से कर्नाटक, श्रीनगर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, चण्डीगढ़, महाराष्ट सम्मिलित हैं। श्रीअन्न कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अपने सम्बोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने…
Year: 2023
महाराज ने चमोली हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपल कोटी नामक क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के पास एसटीपी प्लांट में बिजली का करंट फैलने के बाद उसकी चपेट में आने से 15 लोगों की दुःखद मौत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। महाराज ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि भयानक हादसे के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए,कहा, दो माह के पानी के बिल माफी व बैंक ऋण वसूली पर भी फिलहाल लगे रोक,प्रभारी मंत्री बोले आपदा की इस घड़ी में धामी सरकार आपके साथ खड़ी है।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि जनपद के पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों का दो महा का बिजली का बिल एवं सर चार्ज भी माफ किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है इन क्षेत्रों में बैंकों की…
चमोली में घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत,सभी कार्यक्रम स्थगित कर, राहत व बचाव कार्य का सम्भाला मोर्चा,गंभीर रूप से घायलों को किया एयर लिफ्ट, भेजे एम्स ऋषिकेश।
चमोली जनपद में हुई दुःखद घटना की सूचना मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को उपचार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चमोली जनपद में घटी दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बारिश से हुए किसानों की फसलों के नुकसान के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से की बैठक,मंत्री ने कृषि सचिव को निदेशालय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के दिए निर्देश, कहा अधिकारी किसानों से कनेक्ट रहे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हार्टीकल्चर एवं एग्रीकल्चर की पिछली बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में वर्चुअल माध्यम से विभागीय अधिकारियों के साथ बारिश के कारण प्रदेश में किसानों की फसलों को हुए नुकसान के संबंध में बैठक ली। बैठक में सचिव कृषि के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य कृषि अधिकारी तथा मुख्य उद्यान अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से प्रत्येक जनपद में अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की जानकारी ली। जिले के विभागीय अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश…
भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: महाराज,मंत्री बोले भारी वर्षा के कारण बंद 274 में से 37 मार्ग खोल दिए गए हैं जबकि शेष 237 मार्गों को कल तक खोल दिया जायेगा,मार्ग खोलने हेतु 213 जे0सी0बी0 मशीनें लगी हैं काम पर।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। बरसात होने के साथ-साथ पानी की निकासी लगातार हो रही है। गेट को ठीक करने के लिए मैंने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी कहा है। उन्होने कहा कि मानसून अवधि में हो रही भारी वर्षा के…
डेंगू की रोकथाम के लिये प्रत्येक परिवार को सप्ताह में एक बार अपने घर व आस-पास स्वच्छता ड्राइव चलाने की आवश्यकता- नगर आयुक्त
मौसम में परिवर्तन के साथ ही डेंगू का खतरा भी शहर में मंडराने लगता है। इसी के दृष्टिगत मनुज गोयल नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून द्वारा डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिये नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग नगर आयुक्त महोदय के निर्देशन में कार्य कर रहे है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सही समय पर डेंगू की रोकथाम करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएं। *नगर आयुक्त महोदय द्वारा दिये गये निर्देश* ● नगर निगम के सुपरवाईजर व स्वास्थ्य…
एसीएस राधा रतूड़ी ने राज्य से जल्द से जल्द बालश्रम, भिक्षावृति तथा बाल विवाह समाप्त करने हेतु ठोस एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए,बालश्रम व भिक्षावृति से मुक्त हुए बच्चों का अपने परिवारों में ही पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाए-एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी,राज्य में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का एक सटीक डाटाबेस जल्द तैयार किया जाएगा,शासन स्तर पर एक हाई पॉवर कमेटी के गठन पर भी चर्चा,कमजोर परिवारों (वलरेनबल फैमिली) को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवा कर ही भिक्षावृति एवं बालश्रम का स्थायी समाधान संभव -एसीएस।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित विभागों को एनजीओ के साथ मिलकर राज्य से जल्द से जल्द बालश्रम, भिक्षावृति तथा बाल विवाह समाप्त करने हेतु सटीक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। एसीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि बालश्रम व भिक्षावृति से मुक्त हुए बच्चों का संस्थागत पुनर्वास के स्थान पर अपने परिवारों में ही पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाए। बालश्रम व बाल भिक्षावृति को रोकने के लिए सम्बन्धित विभागों व एनजीओं को स्थायी समाधान (सस्टेनबल सोल्यूशन) पर काम करना होगा। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की मैनुअल पुलिसिंग का अचूक प्रहार-फिर घेरा एक लाख का ईनामी बदमाश एसटीएफ ने 40 वाँ कुख्यात ईनामी को ग्राम कुंजा विकासनगर से किया गिरफ्तार,हरिद्वार चीता पुलिस के दो जवानों को गोली मार कर भागने वाले इस कुख्यात की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम था, घोषित,थाना लक्सर हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत एक सुनार को लूटने के दौरान चीता पुलिस से हुयी मुठभेड़ में पकड़े गये इनामी अपराधी ने किये थे कई राउण्ड फायर, जिसमें चीता पुलिस के दो जवान हो गये थे घायल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि जैसा कि उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सर के द्वारा दिशा निर्देश दिये गये हैं कि उत्तराखण्ड में गैंगस्टर और कुख्यात ईनामी को हर हाल में गिरप्तार कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जानी है, जिसके अनुपालन में *उत्तराखण्ड एसटीएफ कुख्यातों की सूची बनाकर उनकी गिरप्तारी कर रही है। जिसके लिये एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा प्रत्येक ईनामी और गैंगस्टर पर कार्ययोजना बनाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अब तक 39 कुख्यात ईनामी अपराधी एसटीएफ द्वारा…
उत्तराखंड पुलिस ने हेलीकॉप्टर सेवा फर्जी वेबसाइट और बीमा पॉलिसी से जुड़े दो राष्ट्रीय घोटालों का पर्दाफाश किया है,उत्तराखंड पुलिस विस्तृत जांच और विश्लेषण के माध्यम से साइबर अपराधियों को पूरे भारत की विभिन्न जेलों में भेजने के लिए प्रतिबद्ध है।
साइबर क्राइम प्रवर्तन के साथ-साथ हम क्षमता निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित (Capacity Building) कर रहे हैं। और हमारे पास इस तरह के डिजिटल अपराधों के लिए (Zero Tolerance) है जहां हमारी टीमें पूरे भारत में उन्हें पकड़ने और विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय Linkages के साथ उन्हें उजागर करने के लिए समर्पित हैं। बीमा और नकली हेलीकॉप्टर वेबसाइट घोटाला वर्कआउट दोनों ऐसे संगठित अपराधियों को कड़ा संदेश भेजने के लिए एक प्रमुख उदाहरण है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जी के निर्देशो के क्रम में प्रदेश के निवासियों को साइबर…
