माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ,नैनीताल के निर्देशों के क्रम *मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्व एवं वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण* पर पिछले एक माह से पूरे देहरादून जनपद में नगर निगम द्वारा चलाया जा रहे अभियान का आज हररावाला में स्वच्छता केंद्र के नजदीक महा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ समापन किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री ब्रिज भूषण गैरोला जी, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा जी रहे। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख ,यूनियन बैंक…
Year: 2023
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चमोली हादसे में एसटीपी के संचालन एवं रख रखाव के कार्यों का अनुश्रवण करने वाले अपर सहायक अभियंता किये गये निलम्बित,प्रभारी अवर अभियन्ता विद्युत वितरणखण्ड गोपेश्वर को भी किया गया निलम्बित,एस०टी०पी० का संचालन एवं रखरखाव करने वाली ज्वाइन्ट वेन्चर कम्पनी व अन्य संबंधित के विरूद्ध दर्ज की गयी एफ. आई. आर.।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली हादसे के प्रकरण में मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा एस०टी०पी० का संचालन एवं रखरखाव करने वाली फर्म के कार्याे के समुचित अनुश्रवण का दायित्व देख रहे श्री हरदेव लाल, अपर सहायक अभियन्ता को निलम्बित किया गया है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रथम दृष्ट्या श्री हरदेव लाल अपर सहायक अभियन्ता के द्वारा विभागीय कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने का दोषी पाये जाने के दृष्टिगत उन्हें तत्काल प्रभाव से…
एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत,चमोली घटना में घायल हुये लोगों का जाना हालचाल,चिकित्सकों को दिये निर्देश, घायलों को मिले बेहतर उपचार।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल हुये लोगों का हालचाल जाना। डा. रावत ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये एम्स प्रशासन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिये तैयार है, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। एम्स ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह ने चमोली हादसे में हुई जनहानि…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के वरिष्ठ नेता और मंत्री गणेश जोशी के चुनाव कार्यालय प्रभारी रहे विकास बिष्ट के निधन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
बाज़पुर से किसानों से ठगी करने वाला शातिर ठग एक वर्ष से फरार 25000 के इनामी शातिर ठग को उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा नई दिल्ली से किया गया गिरफ्तार,एसटीएफ का वांछित अपराधियों की धरपकड़ का सिलसिला जारी।
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एसटीएफ के निर्देशानुसार इनामी/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं उक्त निर्देशों के क्रम में एसटीएफ टीमें संपूर्ण उत्तराखंड में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है इसी क्रम में एसटीएफ टीम को टेक्निकल सर्विलांस एवं गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की थाना बाजपुर से 25000 के इनामी वांछित अभियुक्त राजीव पुत्र मान सिंह निवासी जगादरी जिला यमुनानगर जिसके द्वारा आर. के. कंस्ट्रेक्शन नाम की…
पेंटिंग, चित्रकारी कार्यशाला में पूजा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।
माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ,नैनीताल द्वारा ,मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्व एवं वृक्षारोपण वा पर्यावरण संरक्षण पर एक माह का अभियान पूरे देहरादून में नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज जनपद देहरादून इस्तिथ दून वैल पब्लिक स्कूल, रेस कोर्स पर बच्चो के द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर सुंदर पेंटिंग बनाई गई साथ ही उपस्थित महापौर सुनील उनियाल गामा जी, हर्ष यादव जी, वरिष्ठ सिविल जज /सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून, नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा नगर निगम देहरादून,वार्ड पार्षद देवेंद्र पाल…
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र व सचिव पेयजल ने प्रशासन की टीम के साथ किया चमोली दुर्घटना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश।
कल अलकनंदा नदी के पास बने नमामि गंगे परियोजना के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में करंट फैलने के कारण हुई वीभत्स दुर्घटना जिसमें अधिक संख्या में हुई जनहानि की गंभीरता को देखते हुए आज दिनांक 20.07.23 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल महोदय ने सचिव पेयजल अरविन्द सिंह ह्यांकी, विद्युत सुरक्षा व प्रशासन की संयुक्त टीमों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा घटनास्थल के आस पास की पूरी जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने नई शिक्षा नीति लागू किए जाने हेतु सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सुधार एवं सुझावों के लिए लगातार हितधारकों से तालमेल बनाकर सुझाव लिए जाएं। इसके लिए मैकेनिज्म तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में पहचान किए जाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। उन्होंने इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी में बालवाटिकाओं हेतु पाठ्यक्रम लगातार अपडेट किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान बताया गया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230720-WA0000.mp4 राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
मंत्री गणेश जोशी ने चमोली की घटना पर जताया गहरा दुःख, हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना की व्यक्त।
उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे परियोजना के पास एसटीपी प्लांट में बिजली का करंट लगने के कारण उसकी चपेट में आने से 16 लोगों की दुःखद मौत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा इस कठिन घड़ी में हम सभी इस दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवारजनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
