कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां उन्होंने मसूरी में स्थित महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 09 वर्ष पूर्ण होने पर चले महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मंडल द्वारा महा जनसंपर्क अभियान में किए गए कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए…
Year: 2023
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित हुई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मांग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक संचालित किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाईन भी उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए ऐप भी तैयार किया जा सकता है, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उनके कार्य के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध रहें। उन्होंने भारत सरकार के सभी प्रशिक्षण मॉड्यूल्स के साथ ही राज्य में पहले से उपलब्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल्स को भी इससे जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन कोर्सेज को अधिक से अधिक बढ़ावा…
जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने किया,ज्योलिकोट, कैंची ,हली ,पंगोट आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा,सरकार है आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी-रेखा आर्या,बलियानाला पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा।
आज जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने ज्योलीकोट,कैंची, हली,पंगोट क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।जहां उन्होंने कहा कि हली गाँव मे भारी बारिश के कारण ग्रामवासी काफी प्रभावित हुए हैं जिसपर आज ग्रामवासियों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से कहीं ना कहीं क्षेत्रवासियों को बेहद कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में उन्होंने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क मार्ग सुचारू कराने और क्षेत्रवासियों…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘‘सघन मिशन इंद्रधनुष – 5.0‘‘ के संचालन के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
मुख्य सचिव ने प्रत्येक सम्बन्धित विभाग को आपसी सामंजस्य के साथ मिशन को सफल बनाने हेतु कार्य किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी कारण से टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों का 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा एवं स्थानीय निकायों द्वारा अपने-अपने स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को करते हुए, मिशन को सफल बनाए जाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने टीकाकरण के सम्बन्ध में आमजन…
सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण के संबंध में मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सैन्य धाम का तेजी से चल रहे निर्माण कार्य पर…
ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।
ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं (महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना- एन.आर.एल.एम.ए प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना आदि अन्य योजनाएं), राज्य पोषित योजनाओं (मेरा गांव…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन का प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान क्रांतिकारी श्री देव सुमन की पुण्य तिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि लोग श्रीदेव सुमन के जीवन एवं कार्यों पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से श्रीदेव सुमन जी को अनुभव करेंगे। इस फिल्म के निर्माण के लिए कार्य कर रहे सभी कलाकारों की इसमें भूमिका अहम होगी। श्रीदेव सुमन जी द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला…
राज्य में पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षाः डॉ. धन सिंह रावत,प्रदेशभर के 96 केन्द्रों पर 7 से 12 अगस्त तक होगी परीक्षा,हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 23706 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल।
राज्य सरकार ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल सुधार कार्यक्रम के तहत उत्तीर्ण होने का एक मौका दिया है। यह योजना प्रदेश में पहली बार शुरू की गई है, जिसमें वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अपने परीक्षाफल को सुधार सकेंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के सभी विकासखंडों के 96 परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है, जिसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 23706 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सरखेत का दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सरखेत का दौरा किया। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण मालदेवता क्षेत्र में शेरकी- सिल्ला मोटर मार्ग सरखेत गांव के पास बह गया। जिस कारण क्षेत्र के कई गांव का राजधानी से संपर्क कट गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्राभावित क्षेत्र दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सरखेत में पिछली बार आई आपदा में विद्यालय के शीघ्र भवन निर्माण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय के बाहर सुरक्षा दीवार लगाने के भी अधिकारियों…
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और भारी बारिश से किसान को हुए नुकसान की भरपाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने कृषि सचिव तथा कृषि महानिदेशक को 27 जुलाई को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने निदेशालय स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी के पुरोला तथा कुमाऊं मंडल के नैनीताल के प्रभावित क्षेत्र में राजस्व की टीम के साथ सर्वेक्षण…
