कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के एक निजी होटल में नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौरतलब है कि नेपाल से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की भारत में छह दिवसीय यात्रा पर है और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा नेपाल और भारत मित्र राष्ट्र हैं। नेपाल के साथ हमारा रोटी बेटी का रिश्ता है। उन्होंने कहा नेपाल और भारत के बीच हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्ते प्राचीन और ऐतिहासिक के…
Year: 2023
कुंआवाला में अतिक्रमण करने वाले लोगों को नगर निगम ने दिया 7 दिन का अल्टीमेंटम।
सरकारी भूमि पर लोगों द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कड़ा रूख अपनाते हुये विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम बनाई है। टीम ने कुआं वाला क्षेत्र में अतिक्रमण की गयी सरकारी भूमि का चिन्हांकन कर कार्यवाही करना भी प्रारम्भ कर दिया है। टीम में डिप्टी कलेक्टर देहरादून, तहसीलदार देहरादून, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त व वन विभाग के अधिकारी शामिल है। नगर आयुक्त ने टीम को निर्देश दिये है कि राजकीय भूमि का चिन्हाकन करते हुये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। नगर…
प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त की जारी,कार्यक्रम में देहरादून से डिजिटली माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री गणेश जोशी,पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी करने पर मंत्री जोशी ने जताया पीएम मोदी का आभार,मंत्री ने सचिव कृषि को किसान भवन में कॉल सेंटर स्थापित करने के भी दिए निर्देश।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की। राजस्थान के सीकर से देशभर के साढ़े 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई। इसी क्रम में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी जुड़े। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान जिला पंचायत मधु चौहान सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री का आभार…
अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते मंत्री गणेश जोशी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर निवासी अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। गौरतलब है कि शहीद मनोज राणा भारतीय सेना के 2/4 गोरखा राइफल में तैनात थे और वर्ष 2013 में आज ही के दिन एक आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में वह शहीद हो गए थे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बॉक्सर रिया थापा को किया सम्मनित।
*देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) टूर्नामेंट में देहरादून सहस्त्रधारा निवासी रिया थापा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके कार्यालय में मुलाकात की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बॉक्सर रिया थापा को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर दून की बेटी रिया थापा की उज्वल भविष्य की कामना भी की। गौरतलब है, कि रिया थापा ने जुलाई माह में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया मिंट्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में…
महाराज ने एम्स पहुंचकर चमोली हादसे के घायलों का हालचाल जाना।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश एम्स पहुंच कर चमोली हादसे में घायल हुए लोगों का हाल चाल जाना। प्रदेश के लोक निर्माण पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंच कर चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसे के घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को डीएवी महाविद्यालय कॉलेज छात्र संघ समारोह 2023 के समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र राजनीति के अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा एबीवीपी का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने खुद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया था। यह एकमात्र संगठन है जहां विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर काम करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र छात्राओं की उज्वल…
जलभराव के समाधान को नगर आयुक्त महोदय पहुँचे ओल्ड मसूरी रोड
भारी बारिश के बीच डुंगवाल गाँव ओल्ड मसूरी रोड से जलभराव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होेने की सम्भावना का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त मनुज गोयल स्वयं मौके पर पहुँचे तथा उन्होने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भी मोके पर ही बुलाया। स्थलीय निरीक्षण में देखा गया कि उक्त स्थान पर एक पुराना खाला है। खाले से पानी के रिसाव हेतु डाले गये पाइपों के बीच जल संस्थान द्वारा पानी के कनेक्शन के अनेक पाइप डाले गये थे। जिससे रिसाव पाइप चैक हो गये थे तथा खाले में पानी…
आपदा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने एनएच के अधिकारी को बैठक में समय पर न आने पर लगाई फटकार, शासकीय कार्य प्रणाली में सुधार लाने के दिए निर्देश,आपदा के मद्देनजर सभी अधिकारी रहे अलर्ट मोड़ पर -रेखा आर्या,नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।
नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जनपद के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ज्योलिकोट, कैंची, पंगोट, किलबरी, राजभवन मार्ग, बलियानाला, ग्राम हरि, हली गॉव, गौलानदी, पीरूमदारा भरतपुर पम्पापुरी, हैड़ाखांन मोटर मार्ग, रेलवे स्टेशन काठगोदाम आपदाग्रस्त क्षेत्र के अलावा विभिन्न आपदाग्रस्त मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया व आमजनमानस की जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए आज राज्य अतिथिगृह सभागार नैनीताल में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून एवं पिथौरागढ़ में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जायेगा। प्रदेश में सैनिक द्वार एवं स्मारकों की देखरेख सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई में हमारे जवानों ने अदम्य साहस, वीरता एवं पराक्रम…
