चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

चिन्यालीसौड़। पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ आगमन के दौरान बड़ेथी भाजपा बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की। विवाह समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, गीता राम गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, गोपाल सिंह रावत, वार्ड नंबर 7 बड़ेथी के सभासद मनवीर, मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, पूर्व प्रमुख डुंडा…

देर सांय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

देहरादून, 18 फरवरी। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मरीजों से बातचीत करते हुए…

प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

देहरादून, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके संगठनात्मक कार्यक्रम निरंतर और व्यवस्थित रूप से चलते रहते हैं, और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को सिखाता…

दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आवास विभाग द्वारा बड़े शहरों, तीर्थस्थलों और पर्यटन केंद्रों पर पार्किंग सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर निर्माणाधीन पार्किंग परियोजनाएं जल्द पूरी होने जा रही हैं, जिनमें 1082 वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभालते ही आवास विभाग को विकास प्राधिकरणों के माध्यम से युद्धस्तर पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करने…

टिहरी बांध विस्थापित परिवार को 15 साल बाद मिला अपना हक…

देहरादून, 17 फरवरी । मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित एक निम्न मध्यमवर्गीय पहाड़ी दंपति को उनकी आवंटित आवासीय भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया। यह भूमि पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में थी। प्रकरण ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर का है, जहां टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत विस्थापित परिवारों को आवासीय भूखण्ड आवंटित किए गए…

देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

देहरादून 17 फरवरी। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम…

सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

देहरादून, 16 फरवरी । कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन की तत्परता का असर साफ दिखा। कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण, आर्थिक सहायता और सेवा संबंधी मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराया जाए। इंद्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने आर्थिक तंगी और बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई बताते हुए सहायता की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी…

टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…

देहरादून। आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन विकास तथा अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार से पहले विस्तृत मास्टर प्लान बनाने को कहा। सोमवार को सचिवालय में टिहरी लेक प्रोजेक्ट के अंतर्गत सतत, समावेशी और जलवायु अनुकूल पर्यटन विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी झील को वैश्विक पहचान…

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न संकायों में डिग्री प्राप्त करने वाले 1001 छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत केवल शैक्षणिक पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। डिग्री के साथ मानव निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी जुड़ा होता है। उन्होंने युवाओं से…

डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध

देहरादून, 14 फरवरी । जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश के उप निबंधक को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में निबंधक लिपिक द्वारा अवैधानिक रूप से विलेखों का पंजीकरण किया जा रहा था। इतना ही नहीं, फर्जी कार्मिकों से…