हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज और राज्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Day: April 13, 2026
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…
देहरादून, 13 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी तैयारियां तय समयसीमा में…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान एवं कृषि संस्कृति का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का पर्व लोक आस्था, समृद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो हमें परिश्रम, सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।…
डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला संविधान राष्ट्र को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें समाज…
