देहरादून 10 अप्रैल। उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा की। बैठक में महासंघ के प्रतिनिधियों ने अपनी 27 सूत्रीय मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और सभी बिंदुओं का…
Day: April 10, 2026
मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…
देहरादून 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की…
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के समसामयिक विषयों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में संचालित प्रमुख योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। भेंट के दौरान राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
