प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

देहरादून 8 अप्रैल । 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को गणेश पुर सहारनपुर में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ने…

मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

देहरादून 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की चौथी बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, Rishikesh गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में UIIDB के गठन का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को…

उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

देहरादून 8 अप्रैल। उत्तराखंड में जनगणना प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने दी। प्रेस वार्ता का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून के सहयोग से किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ (HLO) की शुरुआत कर दी गई है। यह…

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

देहरादून/टिहरी गढ़वाल 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने…