देहरादून 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व बैठक के निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या पर चर्चा करते हुए समिति ने 11 लंबित मामलों और 51 नई शिकायतों पर सुनवाई की। समीक्षा के दौरान कुल…
Day: April 6, 2026
जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
देहरादून, 6 अप्रैल। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने कोर टीम के साथ जनमानस की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नत्थीलाल ने जिलाधिकारी से पानी के 31,657 रुपये के बिल को माफ करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र पिछले 12-13 वर्षों से…
उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…
चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की संभावित बढ़ती खपत को देखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्र सरकार को अतिरिक्त मांग भेजी जाएगी। यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक एवं खुदरा बिक्री प्रभाग प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता ने सोमवार को प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है। राज्य में उपभोक्ताओं को एलपीजी…
उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…
प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों और कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन किया। बैठक में मंत्री ने आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान और आपदा के बाद विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों…
