देहरादून 03 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राजीव घई (उप सेना प्रमुख–रणनीति) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण उत्तराखंड में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि…
Day: April 3, 2026
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
देहरादून 03 अप्रैल ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनाल निर्माण तथा नगर निगम क्षेत्र के छह स्थानों पर पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
देहरादून 03 अप्रैल। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में मंत्री ने विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी चर्चा की गई कि विभाग के माध्यम से और कौन-कौन से जनकल्याणकारी कार्य किए जा सकते हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय को अधिक लाभ मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को…
15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
चम्पावत, 03 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगभग ₹11.50 करोड़ की धनराशि विभिन्न मदों में आवंटित की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत—तीनों स्तरों पर विकास कार्यों को गति देने के लिए यह अनुदान जारी किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का…
