चम्पावत, 10 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर क्षेत्र के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए छह राजकीय विद्यालयों के परिसरों की भूमि को विद्यालयी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले से लंबे समय से भूमि अभिलेखों में नाम दर्ज न होने के कारण प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे विद्यालयों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही…
Month: March 2026
चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…
देहरादून, 10 मार्च । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर द्वारा आयोजित प्रेस टूर के तहत उड़ीसा से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा है। इस दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से मीडिया को अवगत कराना है। प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के नेतृत्व में उड़ीसा के विभिन्न मीडिया संस्थानों के अनुभवी पत्रकार इस दौरे में शामिल…
जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…
देहरादून, 09 मार्च। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की कुल 170 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, असहाय और जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण में की गई कार्रवाई…
वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) 09 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करने के लिए पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में बजट को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बजट के माध्यम से राज्य के सभी वर्गों—किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों—के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की नई दिशा तय…
साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…
देहरादून 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘साड़ी गौरव मैराथन’ का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में किया गया। पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी में आयोजित इस विशेष मैराथन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर परंपरा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। मैराथन की शुरुआत नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से हुई और यह दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 2 और 3 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग…
देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार 07 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दुबारा आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिन्दू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिलाया गया। भारतीय न्याय संहिता सहित…
हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…
हरिद्वार, 8 मार्च। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखंड सरकार द्वारा “नूतन न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित…
टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…
हरिद्वार 7 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की मौजूदगी में आज भाजपा की प्रदेश टोली बैठक संपन्न हुई। जिसमें चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। वहीं 27 के चुनाव दृष्टिगत गृह मंत्री का प्रदेश नेतृत्व को विजयी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हरिद्वार के होटल गॉडविन में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें…
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
नई टिहरी 06 मार्च ।पर्यटन, साहसिक खेल, पर्यावरण और लोक संस्कृति के संदेश के साथ ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि आने वाले समय में टिहरी झील देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। इस अवसर पर उन्होंने कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…
हरिद्वार 6 मार्च। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और गृहमंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प सहित पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का भ्रमण किया और बैरागी कैम्प पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल,…
