मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक मोहन माहरा, विधायक खजाना दास विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन माहरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री खजाना दास ने भी मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य सरकार की योजनाओं तथा अन्य समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। वहीं कालाढूंगी विधानसभा…

मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

चम्पावत, 30 मार्च । जनपद चम्पावत के शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चम्पावत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 679/2024 के अंतर्गत जायका रेस्टोरेंट के समीप बनाई जा रही इस मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹352.00 लाख निर्धारित की गई है। इससे पूर्व परियोजना के लिए कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी ₹140.80 लाख की पहली किश्त…

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण और मंदिर परिसर के विकास की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने चैती मेले में आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि लोक आस्था,…