प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा “बेटी…

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया। पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं। इसमें बी-फ्रेंडली गार्डन, बटरफ्लाई-फ्रेंडली गार्डन और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन शामिल होंगे, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर…

रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से गैस की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल गैस का कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन यदि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो देशवासियों को एक बार फिर कोरोना काल की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…