मुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…

देहरादून 23 मार्च। पुष्कर पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखंड की मिट्टी से—नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी” शीर्षक से प्रकाशित पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक तिथियों को भी समाहित किया गया है, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि…

चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने दी धामी सरकार को बधाई…

देहरादून 23 मार्च। नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है और राज्य तेज़ी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री को भेजे संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक…

टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…

चम्पावत, 23 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए चम्पावत जिले को बड़ी सौगात मिली है। बूम से टनकपुर के मध्य शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण हेतु राज्य सरकार ने ₹32.92 करोड़ की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह परियोजना राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिससे शारदा नदी तट के आसपास बसे गांवों को बाढ़ और भू-कटाव से स्थायी सुरक्षा मिलेगी। परियोजना के तहत…