देहरादून। नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में ‘नंदा-सुनंदा’ कार्यक्रम के 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने देवी स्वरूप 10 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करते हुए उनकी पढ़ाई के लिए 2.03 लाख रुपये के चेक वितरित किए। जिला प्रशासन की पहल ‘नंदा-सुनंदा’ परियोजना के तहत अब तक जनपद की 136 से अधिक असहाय और जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया जा चुका है। यह पहल कमजोर वर्गों की बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है…
Day: March 21, 2026
कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…
देहरादून 21 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत ₹ 50.27 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में ₹ 20.11 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के विधासभा क्षेत्र किच्छा में किच्छा कम्यूनिटी हॉल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 05 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 50.00 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन…
