देहरादून, 19 मार्च । शहर में रोड कटिंग के बाद सड़कों के पुनर्स्थापन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने गुरुवार सुबह तड़के व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस निरीक्षण में दिलाराम चौक, हाथीबड़कला, कैनाल रोड, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, धर्मपुर चौक, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, निरंजनपुर मंडी, बल्लूपुर चौक, यमुना कॉलोनी समेत शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लिया…
Day: March 19, 2026
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…
देहरादून, 19 मार्च। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और मृदा स्वास्थ्य पत्रिका का विमोचन करते हुए प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने मेले में लगी विभिन्न कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और आधुनिक तकनीकों से जुड़े स्टॉलों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन…
एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…
ऋषिकेश 19 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की टीम से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह…
