मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

देहरादून 02 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, कुम्भ मेला तैयारियों, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 102 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में छह चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस…