काशीपुर 1 मार्च। पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में सहभागिता कर जनसमुदाय के साथ होली पर्व की खुशियाँ साझा कीं। समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली और भजन गायन में भाग लेते हुए कहा कि यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने…
