खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

खटीमा, 07 फरवरी 2026 । बिरिया मझोला खटीमा में आयोजित स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा और उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला तराई की टीम ने 108 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उजालिकोट ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।…

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। ऐसी फिल्मों से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन…

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

चम्पावत, 07 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई गति देते हुए ₹300 करोड़ से अधिक लागत की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बनेगी और टनकपुर को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने शारदा घाट पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान, डिजास्टर रेजिलिएन्स के लिए इकोलॉजिकल कॉरिडोर, विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण व सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, हेलीपैड निर्माण,…

माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

चम्पावत, 07 फरवरी 2026। टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति अपने जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा खड़ी होली में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने घेरा बनाकर लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों से पूरा…