मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र मक्कूमठ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु एक आधुनिक ग्रोथ सेंटर की स्थापना की गई है। यह ग्रोथ सेंटर राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत आस्था ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर विकसित किया गया है। यहाँ महिलाएं स्थानीय उत्पादों से माल्टा, संतरा और बुरांश का जूस तैयार करने के साथ-साथ आम,…
Month: February 2026
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
देहरादून 03 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 में राज्य में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंच गई है, जो राज्य गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखण्ड पहुंचे, जिनमें 1 लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पर्यटकों की संख्या के मामले में हरिद्वार जिला शीर्ष पर रहा, जहां 3 करोड़ 42…
केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून 02 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताते हुए कहा कि यह बजट देश की आत्मा, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को नई मजबूती प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित मीडिया प्रेस वार्ता के दौरान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में…
सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
अभियोजन व्यवस्था पर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अभियोजन कमजोर नहीं होना चाहिए। अभियोजन अधिकारियों का परफॉर्मेंस ऑडिट कराया जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन का प्रत्येक विभाग आम जनमानस के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। आज सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक श्री के राम नेगी एवं पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जलमभूमि” जैसी फिल्में समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं और सिनेमा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य,…
