मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग तथा हिमालयन कार रैली को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी 20 दिसंबर तक शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत केएमवीएन एवं जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा होटल मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों से संबंधित सड़क, होटल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त…
Year: 2025
भालू की सक्रियता के दृष्टिगत वन विभाग ने गठित की टीम
रुद्रप्रयाग: उत्तरी जखोली रेंज अंतर्गत धरियांज, थाती – बड़मा क्षेत्र में भालू की सक्रियता के मध्यनजर रेंज अधिकारी उत्तरी जखोली सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 18 सदसीय टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आस पास के क्षेत्रों में भालू की सघन निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम सभा धरियांज, थाती बड़मा, मुन्ना देवल में ग्रामीणों के साथ बैठक कर भालू से सावधानी हेतु जागरूकता किया गया। साथ ही महिलाओं को घास लेने हेतु अकेले न जाने हेतु हिदायत दी गयी है तथा अतिआवश्यक होने…
देहरादूनः आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसएनसीयू बना नवजातों के लिए संजीवनी
देहरादून: राजधानी देहरादून में नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। गांधी शताब्दी जिला अस्पताल में संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को अब और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाया गया है, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को उन्नत उपचार मिल पा रहा है। मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं एसएनसीयू की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।…
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सेटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (C-14) प्रयोगशाला का भी शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 5 सेटेलाइट सेन्टरों का भी शिलान्यास किया। यह सेटेलाइट सेंटर – परसारी ( चमोली ), रैथल ( उत्तरकाशी), भैसोड़ी ( अल्मोड़ा), खतेड़ा ( चंपावत) एवं विषाड ( पिथौरागढ़) में स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सुगंध पौधा केन्द्र और…
“खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”
टिहरी/दिनांक: 12 दिसंबर, 2025: आज शुक्रवार को जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में खेल महाकुंभ–2025 के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी द्वारा अवगत कराया कि 20 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा, खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का न्याय पंचायत स्तर और विधान सभा स्तर से शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सूचना विभाग को…
बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;
देहरादून: जनपद देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक बुजुर्ग विधवा कमलेश तथा उनकी नामिनी असहाय पुत्री प्रीति को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने तथा बीमित ऋण पर क्लेम प्राप्त होने के बावजूद अतिरिक्त धनराशि जमा कराने के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल के हस्तक्षेप से पीड़िता को न्याय मिला है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए बैंक की 3.30 लाख की आरसी काटी गई, जिसके उपरांत बैंक ने 24 घंटे के भीतर 3.30 लाख रुपये का चेक नामिनी पुत्री प्रीति के नाम जारी कर दिया। विगत दिवस जिलाधिकारी…
रुद्रपुर व ऊधमसिंह नगर के समग्र विकास के लिए करोड़ों की योजनाएँ—मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियाँ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के स्थानीय होटल में आयोजित कुमाऊँ उदय सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया । मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में सम्मानित हुए व्यक्तियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र 1948 से संचालित है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के संस्थापक डोरीलाल जी ने 1948 में जो एक पौधा लगाया था आज वो एक बहुत बड़ा वट वृक्ष बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश…
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के दक्षिणी जखोली रेंज में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल का आज सफल समापन हुआ। R.D.F. (Restoration of Degraded Forest) योजना के अंतर्गत दरमोला ग्राम सभा में ग्रामीणों के लिए आयोजित “वन उपज से आजीविका संवर्धन” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 9 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक चली, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीणों को पिरूल, छेंती, बांस और घास जैसी स्थानीय वन…
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने आज ग्राम खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ कुमार आदित्य तिवारी को निर्देशित किया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक में अपेक्षित क्षमता के अनुरूप व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही चिकित्सकों और अन्य आवश्यक मानव संसाधनों का आकलन समय से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को हर हाल में फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग
देहरादून: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंज़ूरी देने के बाद राज्य में स्वास्थ्य आपात प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निरंतर मार्गदर्शन में HEOC की स्थापना का कार्य देहरादून स्थित महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिसर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में बन…
