उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया ऐतिहासिक संबोधन

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विस्तृत और ऐतिहासिक संबोधन में राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा, उपलब्धियों और आगामी संकल्पों का विस्तार से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि यह वर्षों के लंबे संघर्ष, असीम त्याग और हजारों आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी हुतात्माओं, आंदोलनकारियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों, मुख्यमंत्रियों तथा जनप्रतिनिधियों को…

तहसील दिवस में जनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

बागेश्वर: मंगलवार को बागेश्वर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने राशन कार्ड, विद्युत, सिंचाई, आर्थिक सहायता, पेयजल आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कीं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश…