राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन में युवाओं ने दौड़ लगाई, एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, खेल विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन का शुभारम्भ प्रातः 7 बजे यामाहा शोरूम (नजदीक पेट्रोल पंप) से हुआ। फ्लैग ऑफ उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, उप निदेशक (वित्त, यूसेक्स) श्री महेन्द्र कुमार, श्री अनिल सती तथा खेल विभाग…

डीएम ने की जनमानस से अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं

देहरादून: जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 29 सितंबर,2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित ग्राम उटैल के बैसोगिलानी स्थान के पास मैदान (जो कि कालसी से बैराटखाई मार्ग पर लगभग 19 किमी दूरी पर स्थित है) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा…

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में “दिल से रन” फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून : विश्व हृदय दिवस के खास मौके पर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, ने 28 सितम्बर 2025 को “दिल से रन” नाम से एक शानदार फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून, के हृदय रोग विशेषज्ञों ने की। इसमें डॉ. अरविंद मक्कर,डायरेक्टर, कार्डियक थोरैसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. प्रीति शर्मा, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़, डॉ.…

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घटना की गहन एवं निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घटना की गहन एवं निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव प्रताप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, वीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना। मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है। जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत और लगन को उन्होंने जन-जन तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री…