01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। अब प्रदेश में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा…

इस बार महिला टीम की प्राइज मनी में 300% का इजाफा, IPL और पुरूष टीम को भी छोड़ा पीछे

एशिया कप 2025 के समापन के ठीक एक दिन बाद महिला क्रिकेट में इतिहास रचने जा रहा है। 30 सितंबर से भारत में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। यह टूर्नामेंट 13वां एडिशन है और खास इसलिए है क्योंकि इस बार प्राइज मनी में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी अब पुरुषों के वर्ल्ड कप और आईपीएल से भी ज्यादा हो गई है। प्राइज मनी में 300% इजाफा आईसीसी ने घोषणा की है कि इस बार…

बीमारियों का बोझ घट सकता है एक-तिहाई, ‘हेल्थ बेनिफिट असेसमेंट डैशबोर्ड’ ने खोला राज़

बरसात का मौसम ख़त्म होते ही राजधानी में एक अहम चर्चा हुई। क्लाइमेट ट्रेंड्स और आईआईटी दिल्ली ने मिलकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया, जहाँ पहली बार ऐसा टूल लॉन्च हुआ जो हवा की गुणवत्ता और जनता की सेहत के बीच सीधा रिश्ता सामने रखता है। इसका नाम है हेल्थ बेनिफिट असेसमेंट डैशबोर्ड। यह डैशबोर्ड पाँचवीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के आँकड़ों पर आधारित है और पूरे देश के 641 ज़िलों का नक्शा सामने रखता है। इसमें दिखाया गया है कि बारीक धूलकण यानी PM2.5 प्रदूषण किस तरह महिलाओं…

केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले 30 दिन का बोनस

भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है और इस मौके पर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार अपने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर का नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड (एड-हॉक) बोनस देगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों को 6,908 रुपए का बोनस मिलेगा। इस आदेश से केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे उत्साहित हैं…

मानसून की वजह से पीछे रह गया आंकड़ा, केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या हुई कम

उत्तराखंड में खराब मौसम का असर केदारनाथ धाम यात्रा पर भी पड़ा है, पिछले साल की अपेक्षा इस साल लगभग 3 लाख कम श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचे हैं। केदारनाथ धाम में अभी तक 15 लाख 85,000 से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। यात्रा में रह गया है कम समय- जानकारी के अनुसार, हर रोज औसतन 4,000 के आसपास भक्त दर्शन करने के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस बार 23 अक्टूबर को भैया…

बॉलीवुड स्टाइल आइकन रिया कपूर ने पैंटालून्‍स का फेस्टिव एडिट कलेक्शन किया लॉन्च…

देहरादून: भारत के सबसे लोकप्रिय फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल ब्रांड पैंटालून्‍स (आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड – ABFRL का हिस्सा) ने अपना नया फेस्टिव एडिट कलेक्शन लॉन्च किया। बॉलीवुड स्टाइल आइकन रिया कपूर द्वारा क्यूरेट यह कलेक्शन हर अवसर और त्योहार के लिए वर्सेटाइल और फैशन-फॉरवर्ड लुक्स पेश करता है। यह लॉन्च पैंटालून्‍स के नए री-डिज़ाइन किए गए स्टोर – आर सिटी मॉल, घाटकोपर में हुआ, जो ब्रांड की नई रिटेल पहचान को दर्शाता है। यह स्टोर एक फैशन-फर्स्ट और वाइब्रेंट डेस्टिनेशन है, जो ग्राहकों के लिए शॉपिंग अनुभव…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा अष्टमी एवं नवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा अष्टमी एवं नवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा अष्टमी एवं नवमी शक्ति की उपासना का पर्व है। जो मातृ शक्ति के रूप में इस जगत में व्याप्त है। यह पर्व महिला सशक्तिकरण के प्रति भी हमारा ध्यान आकर्षित करता है।

भू-धसाव आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर में सुरक्षात्मक कार्यों की शुरुवात

चमोली: भू धसाव आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर मे सुरक्षात्मक कार्यों की शुरुवात हुई है, मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक 613मीटर सुरक्षा दीवाल निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व भूमि पूजन किया गया। जोशीमठ भू धसाव आपदा जनवरी 2023के बाद से ही जोशीमठ मे सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की जा रही थी, अब ढाई वर्षों के सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो सके हैं। जोशीमठ को भू धसाव से बचाने के लिए जोशीमठ नगर की तलहटी पर मारवाड़ी से ऐरा पुल तक सुरक्षा दीवाल की मांग वर्षों से की जा…

चम्बा महोत्सव पर्यटक मेला 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित होगा

टिहरी गढ़वाल: बादशाहीथौल (बंगाचली मैदान), चम्बा में आयोजित होने वाले ‘चम्बा महोत्सव पर्यटक मेला – 2025’ के द्वितीय संस्करण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सोमवार को जनपद टिहरी के जिला कलेक्ट्रेट में मेला समिति के अध्यक्ष सुशील सिंह रावत, सचिव पवनेश कुमार एवं समस्त समिति सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को औपचारिक निवेदन प्रस्तुत किया गया। मेले का आयोजन 27 अक्टूबर 2025 से 10 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर 2025 तक आयोजित होंगे। इस महोत्सव का…

देहरादून: अतिक्रमण की शिकायत, जिला प्रशासन की सख्त प्रवर्तन कार्रवाई तय

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जय भारत सिंह की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी गई। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, बिजली का बिल माफी, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 101 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। नेशविला रोड निवासी एक महिला ने बिजली का बिल माफी और बिजली का कनेक्शन…