मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक श्री अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से श्रीमती श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून, योगेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस, नरेन्द्र सिंह…

मुख्यमंत्री धामी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

मुख्य सचिव ने मिलावटखोरी में संलिप्त व्यक्तियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 5वीं बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को रोकने के लिए राज्य एवं राज्य के बाहर से आने वाले दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के परीक्षण के लिए संबंधित राज्यों के एफडीए के साथ संयुक्त अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एफडीए से सूचनाएं साझा कर आपसी सहयोग से खाद्य उत्पादों…

सीएम ने विभाजन स्मृति स्मारक स्थल का शिलान्यास किया…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काशीपुर, ऊधमसिंहनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन स्मृति स्मारक स्थल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देश के विभाजन का दंश झेलने वालों को नमन करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन हम कभी नहीं भूल सकते, जब मजहब की आड़ में भारत को दो हिस्सों में बाँट दिया गया। जहां एक ओर 15 अगस्त 1947 को पूरा देश आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा…

मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी

सीएम धामी ने जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के सचिवों को धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन को 7 दिन की टाइमलाइन में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आठ संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को यह आकलन तैयार होते ही भारत सरकार को भेजने की निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने धराली सहित राज्य के सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों हेतु सरकार की ओर से दी जा रही तात्कालिक सहायता वितरण कार्य जल्द…

मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी

सीएम धामी ने जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के सचिवों को धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन को 7 दिन की टाइमलाइन में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आठ संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को यह आकलन तैयार होते ही भारत सरकार को भेजने की निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने धराली सहित राज्य के सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों हेतु सरकार की ओर से दी जा रही तात्कालिक सहायता वितरण कार्य जल्द…

धराली में आई आपदा के बाद कारोबार पूरी तरह ठप, गंगोत्री धाम में सन्नाटा

धराली में आई आपदा ने न केवल लोगों का जान माल का नुकसान किया बल्कि कारोबार भी पूरी तरह से ठप कर दिया है। उत्तराखंड के चार धामों में से एक धाम गंगोत्री धाम में इस वक्त सन्नाटा बरपा हुआ है। यहां पर दुकानों पर ताले लगे हैं साधु संत अपने आश्रमों में तपस्या में लीन हो गए हैं। यह नजारा शीतकाल से भी ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रहा है, क्योंकि शीतकाल के दौरान भी काफी चहल-पहल रहती है, लेकिन इस आपदा के दौरान गंगोत्री धाम में एक भी श्रद्धालु…

मुख्यमंत्री ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चम्पावत के वीरेन्द्र को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चंपावत निवासी वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय सेना और एनसीसी कैडेट्स के वीर पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें एन.सी.सी दल में चंपावत निवासी अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह सामंत भी थे।

बेंजी बना रुद्रप्रयाग का संस्कृत ग्राम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ

रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक का बेंजी गांव अब एक विशिष्ट पहचान के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से यहां जनपद के पहले संस्कृत ग्राम का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया। यह गांव लगभग सात सौ वर्षों से संस्कृत भाषा की परंपरा को जीवंत रखे हुए है और आज भी इसकी धड़कन में संस्कृति और संस्कृत दोनों रची-बसी हैं। बेंजी गांव का ऐतिहासिक महत्व भी कम नहीं है। यहां सदियों पहले स्थापित अगस्त्य गुरुकुलम कभी मन्दाकिनी घाटी का…

बैंक ऑफ बड़ौदा ने धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ की राशि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मेंनाली, ऑफ बड़ौदा के जी.एम श्री प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम श्री एस.पी.एस तोमर, रीजनल हेड श्री…