ऋषिकेश: गंगा में मिल रही चंद्रभागा नदी के रपटे को पार करने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ और वह गंगा में बहने लगी। पत्नी को बहता देख पति उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गया। जिसके बाद दोनों गंगा की लहरों में लापता हो गए। सूचना पर पहुंची दंपती की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने गंगा तटों पर खोज अभियान चलाया। लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। दंपती ऋषिकेश के गंगा तटों पर फड़ लगाकर छोटो-मोटा सामान बेचने का काम करते थे।…
Day: August 16, 2025
क्या एशिया कप खेलेंगे जसप्रीत बुमराह ? सामने आया बड़ा अपडेट
बुमराह के एशिया कप में भागीदारी पर भी संशय बना हुआ था। हालांकि, अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बुमराह ने खुद अपने मन की बात सिलेक्टर्स को बता दी है कि वह एशिया कप खेलना चाहते हैं या नहीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई सिलेक्टर्स को इस बात की जानकारी दी है कि वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया ‘बुमराह ने सिलेक्टर्स को बता दिया है कि वह एशिया कप के सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।…
देहरादून: 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
देहरादून: जिले में 15 अगस्त 2025 को जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों, शासकीय, गैर शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को बडे संघर्षाे, प्रयत्नों और बलिदानों के बाद आजादी…
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी, जिलाधिकारी ने लिया जायजा
उत्तरकाशी: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी है। मातली और चिन्यालीसौड़ से हर्षिल तक वायुसेना के चिनूक, एमआई–17 और एएलएच हेलीकॉप्टरों के माध्यम से खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने चिन्यालीसौड़ से भेजी जा रही सामग्री की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों को पारदर्शी व व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धराली–हर्षिल क्षेत्र के गांवों में प्रशासन की टीमें घर–घर जाकर प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुएं वितरित कर रही हैं। शासन–प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि…
इसरो ने निकाली 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा ग्रेजुएट वालों के लिए नई भर्ती
इसरो में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है क्योंकि यहां काम करने का मतलब है अपने देश को नए आसमान तक पहुंचाने का हिस्सा बनना। आप भी इस संगठन में नौकरी पा सकते हैं। हाल ही में इसरो ने एलपीएससी यूनिट के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, सब ऑफिसर, टेक्नीशियन जैसे पदों पद आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन आप ऑफिशियल वेबसाइट www.lpsc.gov.in पर 27 अगस्त तक कर सकते हैं। पदानुसार अलग-अलग योग्यता इस नई भर्ती के लिए निर्धारित की गई…
