आचार संहिता हटते ही IFS अफसरों के तबादलों पर मंथन

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटते ही भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर मंथन शुरू हो गया। इसे लेकर सचिवालय में सिविल सर्विस बोर्ड की शुक्रवार को बैठक आहूत की गई। जिसमें सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां को लेकर अधिकारियों के नाम पर चर्चा भी हुई। जिसके बाद इन नामों पर अंतिम मुहर भी लगाई गई है। सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक की गई. इसमें प्रमुख सचिव आर के…

देशभर के टोल प्लाजा से हर दिन हो रही 168 करोड़ रुपये की कमाई

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के एक सवाल का जबाव देते हुए लोकसभा में बताया कि देश में 1,087 टोल प्लाजाओं से हर दिन 168 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। बुढ़नपुर–वाराणसी सड़क के बारे में सरकार ने जानकारी दी कि यह सड़क दो हिस्सों में बनी है। बुढ़नपुर से गोंसाई की बाजार बायपास तक और गोंसाई की बाजार बायपास से वाराणसी तक इसकी कुल लागत 5,746.97 करोड़ रुपये है और अब तक टोल वसूली 73.47 करोड़ रुपये की हुई है। केंद्र सरकार ने…