भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वालों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी

भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वालों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी के बीच बीएसएफ ने अमृतसर में भारत पाकिस्तान सीमा पर करीमपुरा गांव के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था और इसी दौरान मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताया। वह लाहौर का रहने वाला है और उसकी उम्र 65 साल है। तलाशी के दौरान उसके पास से 330…

पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुले

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट बुधवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, शिवभक्तों की जयकारों और शुभ लग्नानुसार ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कपाट खुलते ही यात्रा मार्गों और पड़ावों…

संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पी. पी. चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यगणों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक देश एक चुनाव’ हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव प्रणाली विविधताओं के बावजूद प्रभावी और मजबूत…

मुख्य सचिव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभाग के क्रियाकलापों पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परीक्षा पैटर्न एवं अन्य प्राविधानों को समाहित करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। भारत दर्शन योजना में इस वर्ष छात्रों की संख्या का लक्ष्य 1000, अगले वर्ष के लिए दिया 5000 का लक्ष्य मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत भारत दर्शन योजना को विस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

Diabetes – Take Control of Your Health, One Record at a Time

Diabetes is a global health concern that affects millions, and its prevalence continues to grow. While regular blood sugar monitoring is crucial, the key to effective diabetes management is consistent tracking and understanding trends over time. Why is this important? Because managing diabetes is not just about the numbers—it’s about gaining insights into your health.   Tracking Helps You See the Big Picture Merely checking your blood sugar levels is only part of the story. The real benefit comes from documenting these readings and observing how they fluctuate with dietary…

वायुसेना में 10वीं 12वीं पास के लिए नई भर्ती, IAF ने निकाले ग्रुप सी वैकेंसी फॉर्म

इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। हाल ही में भारतीय वायुसेना ने ‘ग्रुप सी’ सिविलियन पदों के लिए फॉर्म निकाले हैं। लोअर डिवीजन क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट, कुक, स्टोर कीपर, कारपेंटर, एमटीएस समेत ढेरों पदों पर ये भर्तियां आई हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन आवेदन करना होगा। फॉर्म भेजने की लास्ट डेट 15 जून 2025 है। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। 148 पदों पर होनी वाली यह वैकेंसी एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयर फोर्स स्टेशन अर्जन…

राशन कार्ड के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला की डीएम ने सुनी फरियाद

देहरादून: राशन कार्ड बनाने के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला शकुंतला दत्त शर्मा, निवासी प्रभु कॉलोनी, चन्द्रबनी, देहरादून मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंची। महिला ने अपनी सारी व्यथा डीएम को सुनाई। बताया कि पति का निधन हो चुका है। प्रार्थनी के कोई बच्चे नही है। कई बार आवेदन करने के बाद भी उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिस कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं लग रही है। महिला ने जिलाधिकारी से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन लगाने की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला…

केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालु का खोया हुआ बैग जिसमें ₹40 हजार रखे थे, को सकुशल बरामद कर किया गया वापस

केदारनाथ धाम यात्रा पर आये नवीन कुमार निवासी आन्ध्र प्रदेश जिनका बैग किसी गाड़ी में छूट गया था, उस बैग में उनके द्वारा जरूरी सामान सहित नगद ₹40 हजार भी रखे थे। अपना बैग छूट जाने से ये काफी परेशान थे। इनके द्वारा उनके बैग छूट जाने की सूचना यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग कैलाश चन्द्र शर्मा को दी गयी। जिनके द्वारा अधीनस्थ यातायात पुलिस बल की सहायता से आवश्यक समन्वय स्थापित कर उक्त बैग को सकुशल बरामद कर यात्री का बैग व उसमें रखी नगद धनराशि यात्री को वापस करायी गयी।…

सीएम धामी ने नगर निगम महापौर एवं नगर पालिका अध्यक्षों से संवाद किया

देहरादून: सीएम धामी ने राज्य के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी है कि वे अपनी भूमिका को केवल एक “पद” के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा के एक मिशन के रूप में अपनाएं। सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी “ट्रिपल इंजन” सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। आप सभी अपने-अपने निकाय कार्यालय को केवल एक प्रशासकीय इकाई ही नहीं, बल्कि उसे एक ‘सेवा केंद्र’ के रूप में विकसित करें, जहाँ…

सिर्फ़ घर नहीं, गर्भ तक पहुँच रही हैं हीट वेव्स

पसीने से तर-ब-तर दोपहरें अब सिर्फ चुभन नहीं लातीं—ये कोख में पल रही ज़िंदगी पर भी वार कर रही हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ती गर्मी अब गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले पाँच सालों में, दुनिया के 90% देशों में गर्भावस्था के लिए खतरनाक गर्म दिनों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। और ये बदलाव सिर्फ मौसम की बात नहीं है—ये हमारी नीतियों, हमारे ऊर्जा स्रोतों और हमारी लापरवाही का नतीजा है। ज़रा सोचिए—जहाँ माँ की कोख को सबसे सुरक्षित माना जाता है, वहाँ…