उत्तरकाशी: सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने, आगामी चारधाम यात्रा सीजन, डेंगू वा चिकनगुनिया की रोकथाम, प्रमुख विभागीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम/योजनाएं से जनता को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से उत्तराखंड के समस्त जनपदों हेतु अधिकारियों को नामित किया गया। इसी कड़ी में निदेशक, गढ़वाल मण्डल डॉ0 शिखा जंगपांगी द्वारा अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत आकांक्षी ब्लॉक मोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी से की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी…
Day: May 10, 2025
कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में देश के लिए लड़ने वाले सैनिको याद में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित
उत्तरकाशी: उत्तराखंड वार मेमोरियल ” शौर्य स्थल ” कार्यक्रम के अन्तर्गत पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कालेज उत्तरकाशी के सुमन सभागार में देश के शहीद होने वाले एवं देश के लिए लड़ने वाले सैनिको की याद में उत्तराखण्ड वार मेमोरियल शौर्यस्थल स्थल के तहत देशभक्ति गीत एवं समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र पाल सिंह परमार के द्वारा किया गया। देशभक्ति गीत औऱ समूहगान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र -छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया जिसमें एकल…
पीआरएसआई देहरादून ने ध्यान और सकारात्मकता पर आधारित सत्र आयोजित किया
पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा “सकारात्मक सोच और सजग मन: प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र” विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन हडको कार्यालय, राजपुर रोड में हडको और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता सुश्री श्वेता गोलानी रहीं, जो आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षिका एवं उत्तराखंड के लिए गवर्नमेंट एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (GEP) की राज्य निदेशक हैं। उन्होंने ध्यान और मानसिक शांति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि कैसे सजगता और संतुलनपूर्ण मन के माध्यम…
खुशखबरी: 7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सात हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 20 मई से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने नंदा-गौरा योजना के स्वरूप में बदलाव कर लाभार्थी बालिकाओं को 12 वीं के बाद ग्रेजुएशन करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री आर्या ने समीक्षा बैठक में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा हिंदी साहित्य के प्रखर विद्वान, सरल एवं सहज व्यवहार के धनी डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ जी का जाना हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
