देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियो एवं आशा फैसिलिटेटरो के साथ जनसंवाद में दिए निर्देश पर देहरादून नगर निगम में डेंगू रोकथाम में कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरो को नगर निगम के द्वारा डेंगु कार्यकाल मे 1500 रूपये प्रदान किये जा रहे है, उसी प्रकार ऋषिकेश नगर निगम की आशा कार्यकत्रियों को एवं आशा फैसिलिटेटरो को भी डेंगू कार्यकाल में 1500 रू0 प्रदान करने के निर्देश। जिला अपनी ओर से समस्त आशाओं को 1500 रू0 तथा अच्छा कार्य करने…
Month: May 2025
वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में क्रन्तिकारी कदम- सीएम धामी
वन नेशन वन इलेक्शन पर दृढ़ता से अपने विचार रखते हुए सीएम धामी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव केवल प्रशासनिक सुधार नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह देशहित में क्रान्तिकारी कदम है | भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में चुनाव लोकतंत्र का पर्व होते हैं, लेकिन जब प्रत्येक वर्ष, कभी इस राज्य में, कभी उस राज्य में, बार-बार चुनाव होते हैं, तो यह प्रक्रिया बोझ बन जाती है। उन्होंने कहा कि बार-बार आचार संहिता…
मुख्यमंत्री ने नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिये कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री…
केदारनाथ में मुख्य सेवक भंडारा में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ की स्वच्छता में लगे पर्यावरण मित्रों, पुनर्निर्माण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपत्नीक मुख्य सेवक भंडारा के तहत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और भोजन परोसा। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए। इस दौरान हजारों…
विधि-विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्पन्न हुई। मंत्र उच्चारण, हर हर महादेव के उदघोष एवं सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा केदार के कपाट सुबह 7 बजे खुले। मुख्यमंत्री श्री…
प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू, आसान नहीं होगा उत्तराखंड में जमीन खरीदना
देवभूमि में भूमि प्रबंधन तथा भू व्यवस्था एवं सुधार के लिए विधानसभा से पारित उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर महामहिम राज्यपाल की मुहर लगने के साथ ही प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू हो गया है। इसी के साथ प्रदेशवासियों की जनभावना के अनुरूप उत्तराखंड में कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। साथ ही आवासीय, शिक्षा, अस्पताल, होटल, उद्योग जैसी जरूरत के लिए भी, अन्य प्रदेशों के लोगों को निर्धारित कड़ी प्रक्रिया से…
उत्तराखंड यूरोलॉजिकल सोसाइटी का तृतीय वार्षिक सम्मेलन 2-3 मई को एम्स, ऋषिकेश में
ऋषिकेश: उत्तराखंड यूरोलॉजिकल सोसाइटी का तीसरा वार्षिक सम्मेलन 2 और 3 मई 2025 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश- दुनिया से वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतिभागियों को वैश्विक चिकित्सा दृष्टिकोण से अवगत कराएंगे। एम्स, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सा समुदाय के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां विशेषज्ञ विचारों, आधुनिक तकनीकों और उभरते रुझानों पर गहन चर्चा की जा सकेगी। उन्होंने इसे चिकित्सा विज्ञान की…
केदारनाथ धाम पहुची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली
केदारनाथ: गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता, सांस्कृत समृद्धि , हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया। साथ ही कई श्रद्धालुओं…
जिले में धरातल पर उतरने लगे डीएम के आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट
देहरादून: सीएम के आत्मनिर्भर सशक्त इजा-बेणी (माता व बहन) के संकल्प को हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करते डीएम सविन बसंल। राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थलों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप कलेक्टेªट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। जनपद में स्वयं…
डीएम ने सैक्टरवार संगठित की टीम; टाइम बाउण्ड एक्शन की आदत डाले अधिकारी
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में देहरादून शहर की प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण निगम लोनिवि द्वारा परियोजना की प्रजेंन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर परियोजना व्यापक जनहित तथा मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता का प्राजेक्ट है तथा इसकी मॉनिटिरिंग की जा रही है। डीएम का इस प्राजेक्ट पर विशेष फोकस है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम एवं परियोजना से जुड़े…
