भीमताल: थाना पुलिस ने बीते दिनों नगर पालिका भीमताल के कूड़ा वाहन से अवैध चरस के साथ चालक को गिरफ्तार किया था। नगर पालिका के कूड़ा वाहन से चरस मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने ईओ को कूड़ा वाहन के ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने का निर्देश दिया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के वाहन में चरस मिलने की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं। भविष्य में इस तरह की…
Day: March 13, 2025
रुद्रप्रयाग: लोक पर्व फूलदेई महोत्सव का होगा भव्य आयोजन…
रुद्रप्रयाग: जनपद में पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई महोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। यह महोत्सव 16 मार्च 2025 को प्रातः 9:30 बजे से जिला क्रीड़ा मैदान, अगस्त्यमुनि में आयोजित होगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देंगे। हर साल की तरह इस वर्ष भी इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक लोकसंस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने का प्रयास किया जा रहा है।अपर जिलाधिकारी स्याम सिंह राणा ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस…
भाजपा मुख्यालय मे बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत
देहरादून : भाजपा प्रदेश मुख्यालय, आज होली मिलन समारोह में उत्साह एवं हर्षोल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों ने जमकर फूलों और रंगों से होली खेली । इस मौके पर सभी ने एकस्वर में एकरूपता और एकजुटता के रंगों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने का आह्वाहन किया। बलबीर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद…
सीएम आवास में दिखे उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के विविध रंग…
देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम में मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध…