उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में महिलाओं से जुड़े फैसले में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ को मंजूरी भी मिल गई। इस पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी खुशी जाहिर की है। बैठक में सरकार ने किसान से लेकर आबकारी और महिलाओं से जुड़े फैसले पर अपनी मुहर लगाई है। फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश की अविवाहित, निराश्रित, विकलांग, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एकल महिलाओं को इस योजना की दायरे में लाया…
Day: March 3, 2025
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को लेकर डीएम आशीष भटगांई ने बैठक की
बागेश्वर: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रेलवे के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रेलवे के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व खोली के ग्रामीणों द्वारा रेलवे परियोजना को लेकर गांव में पिलर आदि लगाए जाने का मामला उठाया था और परियोजना को लेकर ग्रामीणों के बीच संशय की स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि अंतिम लोकेशन सर्वे से पूर्व राजस्व विभाग के साथ…
सीएस ने मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी पाठ्यक्रमों में शामिल करने के निर्देश दिए …
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के स्कूलों में ईट राइट मूवमेंट के तहत मंडुआ, झंगौरा, स्थानीय भोजन को मिड डे मील में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग को सहकारिता विभाग के माध्यम से मिलेट्स प्रोक्यूरमेंट के निर्देश दिए गए हैं। शुरूआत में राज्य में 6 मॉडल ईट राइट स्कूल विकसित किए जाएगें। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में मशरूम गार्डन विकसित करने हेतु सभी भोजन माताओं को तीन चरणों में मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को उद्यान…
जनता दरबार में डीएम आशीष भटगांई ने सुनी जनता की समस्याएं…
बागेश्वर: सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 12 मुख्य समस्याएं और शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें अधिकांश शिकायतों एवं समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता मदन नाथ ने पत्नी और बहू की मृत्यु तथा पुत्र के हिरासत में होने के कारण आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आर्थिक…
