भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने 12 साल के बाद दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरे साल कोई ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए दुबई में तिरंगा लहरा दिया। भारत की यह कुल तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी है, इससे पहले टीम इंडिया ने 2002 और 2013 में ये ट्रॉफी जीती थी। उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान गांगोली और धोनी थे। इसके बाद अब रोहित भी इस क्लब में शामिल हो गए हैं। फाइनल में पहले खेलने के…
Day: March 9, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योगी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यारम्भ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नही हो सकता।…
मुख्यमंत्री ने किया रोड शो में प्रतिभाग, लोगों ने फूल वर्षा व पुष्प मालाओं से किया स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने के.वी.आर…
स्टेट बैंक में रिटायर्ड लोगों के लिए निकली नौकरी, 60 साल से ऊपर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
बैंक की जॉब से रिटायर्ड होने के बाद जो लोग फिर से नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एसबीआई की नई वैकेंसी आ गई है। जी हां, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए काउंसलर और डायरेक्टर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन घोषित हो गया है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिसमें उम्मीदवार अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। एसबीआई की यह वैकेंसी एफएलसी काउंसलर और डायरेक्टर के पद पर निकली…
सड़क सुरक्षा समिति को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर सुधारीकरण कार्य निरंतर जारी…
देहरादून: सीएम की प्रेरणा से डीएम सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम एवं एसएसपी के शहर भ्रमण उपरान्त सड़क सुधार एवं यातायात प्रबन्धन तथा बाजारों जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगट निंरतर सुधारात्मक कार्य गतिमान है। डीएम ने अधिकारियों को मा0 न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु प्रदान की गई असीम शक्तियों तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार…