देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली तरक्की एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामवासियों से महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के संबध में भी सुझाव लिए। उन्होंने कहा स्थानीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मंदिर का पुनर्विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महासू…
Month: February 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मन की बात का 119वां संस्करण सुना…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…
यूपी ने दिल्ली से लिया हार का बदला, दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत…
बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत दर्ज की। शनिवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले…
मीनाक्षी नेगी: उत्तराखंड की बेटी बनी कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के रोलियाल गांव (चंबा) की मूल निवासी मीनाक्षी नेगी की नियुक्ति कर्नाटक राज्य के वन विभाग की प्रमुख (हेड ऑफ़ फॉरेस्ट) के रूप में हुई है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि वह इस पद पर आसीन होने वाली कर्नाटक की पहली महिला हैं। मीनाक्षी नेगी का यह उत्कृष्ट कार्य सम्पूर्ण प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं। कर्नाटक कैडर में उल्लेखनीय…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए, इसके संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सत्र विकसित उत्तराखंड के दस्तावेज और प्रदेश भू संपदा और स्वरूप को संरक्षित करने वाले विधेयक पारित होने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह सत्र समावेशी, सतत विकास, समरसता आधारित बजट के साथ सशक्त भू कानून पारित होने के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने नमो और ज्ञान के सिद्धांत पर आधारित बजट पारित करने के लिए धामी सरकार समेत समूचे…
प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के अनुपालन में विभागों ने की संयुक्त कार्यवाही
देहरादून: प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के परिपालन में संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 रेस्टोरेंट सील किए। जिला प्रशासन के सहयोग से ठंेुनम रेस्टोरेंट द गार्डन प्रोजेक्ट मसूरी रोड मालसी बरगल तथा राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन राजपुर रोड पर जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग, प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी के निर्देशों क्रम में एसडीएम सदर हरिगिरि ने तहसीलदार सदर को विभागों की संयुक्त टीम के साथ मौके पर सहयोग हेतु भेजा गया,…
काठगोदाम बायपास मार्ग गोलापुल से अमृतपुर तक दो लेन के निर्माण कार्य की कवायद तेज…
नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार देर शाम कैंप कार्यालय में सड़क निर्माण से संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए जिलाधिकारी ने गोलापुल काठगोदाम से अमृतपुर तक 3.5 किलोमीटर लंबाई के प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण की प्रगति के संबंध में लोक निर्माण विभाग भवाली खंड के अधिशासी अभियंता से जानकारी लेते हुए उक्त सड़क मार्ग के शीघ्र निर्माण कार्य हेतु वन भूमि हस्तांतरण को प्राथमिकता से करते हुए उचित…
उत्तराखंड में झमाझम बारिश, कई जिलों में बर्फबारी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
देहरादून में गुरुवार मौसम सुबह से ही बदला रहा। दिन में हल्की और रात के समय झमाझम बारिश हुई। पर्यटक स्थल धनोल्टी में इस सीजन में तीसरी बार बर्फबारी हुई है। देहरादून में बारिश के साथ ही चकराता के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय कारोबारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। यहां गुरुवार सुबह करीब दस बजे हल्की बर्फबारी हुई। इसकी सूचना मिलते ही पर्यटकों ने भी धनोल्टी का रुख किया। बर्फबारी की वजह से न सिर्फ कारोबारी बल्कि काश्तकारों को भी उम्मीद बंधी है।…
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर बनने का मौका, 518 पदों पर आवेदन शुरू…
बैंक में अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती निकाली है। BOB ने प्रोफेशनल्स के विभिन्न पदों पर मैनेजर और ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इस दिन तक स्वीकार होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती सीनियर मैनेजर,…
डीएम रुद्रप्रयाग ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण…
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं, जो आगामी 11 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं नकल-मुक्त संचालन के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने चिल्ड्रन्स एकेडमी, अगस्त्यमुनि एवं सरस्वती विद्या मंदिर, बेलनी का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों…