38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं ने खेल प्रेमियों को रोमांचित किया…

38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। कई एथलीट्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से नए रिकॉर्ड बनाए और पदक तालिका में अपना स्थान सुनिश्चित किया। महिला 81 किग्रा वर्ग में चंडीगढ़ की वंशिता वर्मा ने कुल 208 किग्रा (स्नैच – 93 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 115 किग्रा) उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब की मनप्रीत ने 197 किग्रा (स्नैच – 85 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 112 किग्रा) के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि केरल की अंजना श्रीजित 196 किग्रा उठाकर कांस्य पदक…

टीम इंडिया ने आखिरी टी20 में इंग्लैंड को रौंदा, अभिषेक शर्मा ने लगाईं रिकॉर्ड की झड़ी…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की शतक की मदद से 247 रनों तक पहुंच गई। इंग्लैंड की पारी सिर्फ 97 रनों पर सिमट गई। भारत ने मैच को 150 रनों से जीता और सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया। अभिषेक ने इस दौरान टी20 में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे…

38वें राष्ट्रीय खेल के मौली संवाद में खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेल के मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव के पांचवें दिन खेल चिकित्सा, चोटों की रोकथाम और मनोरंजन से जुड़े महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। सत्र 1: ‘खेल चिकित्सा अनिवार्यता: फिट रहें, खेल के लिए तैयार रहें’ पहला सत्र खेल चिकित्सा विशेषज्ञ सुब्रत डे द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने खेल चिकित्सा और शारीरिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पी.डी.सी.ए (Plan, Do, Check, Act) चक्र की अवधारणा को समझाते हुए बताया कि यह खिलाड़ियों को फिट और खेल के लिए तैयार रखने में कैसे मदद…

38वें राष्ट्रीय खेल में सरकार की अभिनव पहल–निःशुल्क ई-ऑटो सेवा से दर्शकों को मिल रही सहूलियत

देहरादून, 02 फरवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक इन खेलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शकों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए खेल परिसर में निःशुल्क ई-ऑटो सेवा शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे आसानी से विभिन्न खेल…

38वें राष्ट्रीय खेल के नए इंफ्रास्ट्रक्चर में वर्षा जल संचयन की विशेष व्यवस्था…

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन हेतु बनाए गए सभी नए इंफ्रास्ट्रक्चर में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संचयन (रेनवाटर हार्वेस्टिंग) की विशेष व्यवस्था की गई है। यह कदम जल संरक्षण को बढ़ावा देने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रीय खेल के आयोजन स्थल पर बनाए गए स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य सुविधाओं में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर वर्षा जल संचयन की प्रणाली स्थापित की गई है। इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा बल्कि पानी की…