देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत के अभिन्न…
Day: February 27, 2025
हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला का होगा आयोजन…
नैनीताल: हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला-2024-25 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही है। गुरुवार को इस मेले की तैयारियों का जायजा मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने लिया। इस दौरान उन्होंने विकास विभाग के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मेला परिसर में कुल 251 स्टॉल बनाए गए हैं। जिनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों के स्वयं सहायता समूहों…
डीएम ने विकासखंड कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश…
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय व तहसील कपकोट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी ने जनता को प्रदान की जा रही जनसेवाओं की स्थिति का गहन आकलन किया। उन्होंने सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखरखाव, लंबित मामलों के निस्तारण,नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से रखे जाएं, समय पर अभिलेखों को अपडेट रखा जाए ताकि हर काम मे पारदर्शिता बनी…