जखोली में घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला…

जखोली रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोलि के अंतर्गत ग्राम देवल में आदमखोर गुलदार ने महिला पर जानलेवा हमला कर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग कल्याणी ने अवगत कराया कि रुद्रप्रयाग वनप्रभाग के दक्षिण रेंज के अंतर्गत 25 फरवरी 2025 को ग्राम देवल में आतंकी गुलदार द्वारा सर्वेश्वरी देवी पत्नी श्री इंद्रदत्त को हमला कर मृत कर दिया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी किशोर चंद्र नैनवाल ने बताया कि गुलदार के हमले में महिला की मौत हुई है, जब तक गुलदार को निष्क्रिय किया…

मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती सारकोट की माहेश्वरी के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चमोली के सारकोट गांव निवासी महेश्वरी देवी का उपचार किया जा रहा है। जिसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से उनके उपचार के साथ ही अन्य सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट निवासी महेश्वरी देवी का उपचार मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एम्स ऋषिकेश से करवाया जा रहा है। साथ ही उनकी नियमित जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर जांच कर रही है। चिकित्सकों ने उनके…

मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती सारकोट की माहेश्वरी के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चमोली के सारकोट गांव निवासी महेश्वरी देवी का उपचार किया जा रहा है। जिसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से उनके उपचार के साथ ही अन्य सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट निवासी महेश्वरी देवी का उपचार मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एम्स ऋषिकेश से करवाया जा रहा है। साथ ही उनकी नियमित जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर जांच कर रही है। चिकित्सकों ने उनके…

राज्य मे कड़ा भू कानून जन हित और आम जन की मंशा के अनुरूप:चमोली

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक श्री विनोद चमोली ने राज्य के भू कानून को जरूरी और आम जन की मंशा के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि राज्य मे विकास योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ से अधिक का बजट पारित किया गया है और यह विकास मे मील का पत्थर साबित होगा। चमोली ने कहा कि कांग्रेस को जन हित के हर मुद्दे से समस्या है। राज्य की बदल रही डेमोग्राफी तथा संस्कृति के सरंक्षण के लिए धामी सरकार निर्णय ले रही है और कांग्रेस उस पर सवाल…

सीएम के सकंल्प, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने में जुटे डीएम…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण से जहां विद्यालय को कई सौगात मिली, वही विद्यालय की बालिकाओं ने डीएम को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल में दसवीं कक्षा के बाद विज्ञान वर्ग में बायो तथा कॉमर्स न होने पर दसवीं के बाद इन विषयों हेतु विद्यार्थियों को शहर में दूर के स्कूलों में जाना पड़ता है जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि…

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का लोकार्पण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत एक संवेदनशील राज्य है। भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण यहां भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना, भूकंप जैसी आपदाएं समय-समय पर आती रहती हैं। इन आपदाओं से निपटना हमारे…

डीएम ने त्यूणी हेलीपैड/खेल मैदान की सुरक्षात्मक कार्य के लिए जिला योजना में किया बजट सुरक्षित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्यूणी हनोल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशन के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल, ने आज त्यूणी में स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण निरीक्षण कर समस्याओं के निदान हेतु विशेष चर्चा कर, त्यूणी हेलीपैड एवं क्षतिग्रस्त स्टेडियम को शीघ्र सुरक्षात्मक निर्माण कार्य हेतु युद्धस्तर पर कार्य कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले माह में त्यूणी में आयोजित बहुउद्देशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले यहां निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने…