यूपी ने दिल्ली से लिया हार का बदला, दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत…

बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत दर्ज की। शनिवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले…

मीनाक्षी नेगी: उत्तराखंड की बेटी बनी कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख

उत्तराखंड के टिहरी जनपद के रोलियाल गांव (चंबा) की मूल निवासी मीनाक्षी नेगी की नियुक्ति कर्नाटक राज्य के वन विभाग की प्रमुख (हेड ऑफ़ फॉरेस्ट) के रूप में हुई है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि वह इस पद पर आसीन होने वाली कर्नाटक की पहली महिला हैं। मीनाक्षी नेगी का यह उत्कृष्ट कार्य सम्पूर्ण प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं। कर्नाटक कैडर में उल्लेखनीय…