शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट…

चमोली: हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट गुरूवार को अपराह्न एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान सैकड़ों सिख श्रद्वालुओं का जत्था अंतिम अरदास के साक्षी रहे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह से प्रारम्भ हो गयी थी। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिह ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजे सुखमणि साहिब पाठ और सबद कीर्तन के पश्चात साल की अन्तिम अरदास तथा गुरु ग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढने के बाद पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर…

देहरादून: इन 06 चौराहों पर धरना प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली, आदि प्रतिबंधित…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर आये दिन प्रदर्शन,जुलूस, शोभायात्रा, रैली, आदि का आयोजन किया जाता है, जिस कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका प्रभाव सबसे अधिक प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के आस-पास के यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण चौराहों के चारों ओर का मार्ग पूर्णतः अवरूद्ध हो जाता है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत मंथन के उपरान्त शहर में वर्षों से चली आ रही समस्या को…

’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ, यहां भी शुरू होगी हवाई सेवा, जानिए…

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। इनका संचालन उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्मोड़ा से वर्चुअल रूप से जुड़े यात्रियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाई सेवा के…

मौसम: बदलेगा मौसम का एक बार फिर मिजाज, फिर होगी ठंड…

देहरादून। एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम का स्वभाव बदलने वाला है बीते दो दिन पहले भी दोपहर के बाद दून समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। आज के लिए भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, तथा बागेश्वर जनपदों के उच्च हिमालय क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना अगले 3 घंटे के दौरान व्यक्त की है। मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार इन राज्यों के अलावा राज्य के शेष जनपदों…