उत्तराखंड: सचिव गृह शैलेश बगोली ने ली प्रदेश के यातायात प्रबन्धन को लेकर बैठक, दिए ये निर्देश…

सचिव गृह शैलेश बगोली ने प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों के साथ बैठक की। सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र ही अल्पावधिक एवं दीर्घावधिक योजनाएं तैयार की जाएं। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने निर्देश किए कि यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए कार्य करेगा। सचिव गृह ने यातायात…

हिमालय के संरक्षण को गठित होगी विशेष कमेटीः सीएम…

हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में उन्होंने यूकॉस्ट के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पांचवें अन्तरराष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों में किया जाएगा।सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य में हर वर्ष 02 सितम्बर…

ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना से मिल रहा युवाओं को लाभ…

  देहरादून। अपने लुभावने परिदृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड भारत में पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और स्थानीय जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों को लागू किया गया है, जिससे क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित हो सके। ऐसी ही एक पहल है “ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना“, पर्यटन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण योजना है।ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे…

निरीक्षण: समाज कल्याण विभाग के दफ्तर अचानक पहुंचे जिलाधिकारी…

  देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल कर रहे हैं जिला समाज कल्याणअधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण। समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन ब्लॉक वार आवेदन की जानकारी ली। समाज कल्याण विभाग द्वारा समस्त योजनाओं के आवेदन की जानकारी स्वीकृत पैंशन आवेदन की जानकारी ली। किसी भी योजना का आवेदन लंबित न रहे, यह सुनिश्चित कर लें। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कार्यवाही। कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक लंबित ना रहे समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से वार्ता की, उनकी समस्या सुनते हुए…

नौकरी: धामी सरकार मे आई हजारों पदों पर नौकरी…

देहरादून। सरकारी नौकरियों की एक और बड़ी गुफा को पुष्कर सरकार ने खुल जा सिम-सिम बोल दिया है। इसके साथ ही 4405 सरकारी नौकरियों का विशाल बक्सा खुलने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 15 सितम्बर से भर्ती प्रक्रिया चालू हो जाएगी। जिस मेहनती-काबिल नौजवान-युवा में दम होगा वह कर 60 साल की उम्र तक की पक्की और आकर्षक नौकरी का बंदोबस्त कर सकेगा। CM बनने के बाद अभी तक पुष्कर 1600 सरकारी नौकरियों की सौगात काबिलों को दे चुके हैं। UKSSSC…