भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित

भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को आने वाले कल  तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर मौसम सही रहा तो सोमवार से यात्रा शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 व 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई है। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि कई जिलों में…

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत नैनीताल। नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली  जानकारी के अनुसार एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी…

जोशीमठ पहंुचकर सीएम  धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

जोशीमठ पहंुचकर सीएम  धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया।बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन…

रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी हरिद्वार।  लक्सर में एक व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान राजेश पुत्र ओटा उम्र 42 साल निवासी गोवर्धनपुर गांव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 9 बजे राहुल नाम के व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर जानकारी दी कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना…