मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसीएस ने ली सीएम कार्यालय के अधिकारियों, कार्मिकों की बैठक

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसीएस ने ली सीएम कार्यालय के अधिकारियों, कार्मिकों की बैठक -मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण व अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की हिदायत -मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्मिक ऑनरशिप की भावना से करें कार्य देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश के चलते अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक लीI इस दौरान एसीएस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण तथा अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की कड़ी हिदायत दी। सोमवार को सचिवालय में सीएम…

नीलकंठ मार्ग पर भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही रोकी

नीलकंठ मार्ग पर भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही रोकी ऋषिकेश: नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोकी दी गई है। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हो रही है। हाईवे के भी बार-बार बाधित होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। सोमवार को थाना क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया है। जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले…

नाग पंचमी पर टपकेश्वर मंदिर पहंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

नाग पंचमी पर टपकेश्वर मंदिर पहंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु देहरादून: नाग पंचमी पर शिवालयों में पूजा पाठ के लिए काफी श्रद्धालु उमड़े। भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नाग पंचमी पर दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की छह फीट की प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा मंदिर में सुबह से ही नाग पंचमी को पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचे। टपकेश्वर…

उत्तरकाशी बस हादसाः सोमवार अलसुबह 14 घायलो को कराया एम्स में भर्ती, चार गंभीर

ऋषिकेश: जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत गंगोत्री के गंगनानी में रविवार को हुई बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 14 यात्रियों को अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान ऋषिकेश लाया गया है। घायलों में चार लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही हैI वहीं दुर्घटना में मृतक सात लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन हॉस्पिटल लाया जा रहा हैI एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सोमवार की अल सुबह करीब 3 बजे घायलों को यहां लाया गया। ट्रामा इमरजेंसी में इन सभी का उपचार चिकित्सकों…

चमोली: टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद

चमोली: टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद चमोली: रविवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैया पुल के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। हाईवे के बंद होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बीआरओ के द्वारा हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। इसके अलावा शनिवार को भी तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से करीब 16 घंटे बंद रहा था। इस दौरान…

रेरा एक्ट को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा

रेरा एक्ट को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा हल्द्वानी: रेरा एक्ट के खिलाफ रविवार को सैकड़ों की तादाद में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। किसान रैली निकाल रेरा एक्ट के खिलाफ सरकार और प्रशासन के प्रति अपना विरोध रैली निकाल कर जाहिर करना चाह रहे थे, लेकिन प्रशासन ने हल्द्वानी मंडी के पास किसानों के ट्रैक्टरों को रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि उन्हें…

सीपीयू की नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

सीपीयू की नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई रुद्रपुर: सड़क किनारे या नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही सीपीयू ने चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नो पार्किंग में वाहन खड़े मिले तो बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के मुताबिक सडक किनारे खड़े वाहनों से के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए ऐसे वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई काशीपुर रोड पर शुरू हुई। सीपीयू दरोगा सतपाल पटवाल के…

बागेश्वर विस उपचुनाव: कंग्रेस के लिए मैदान में उतरेंगे 40 स्टार प्रचारक

देहरादून: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश प्रभारी से लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को वोट डाले जाएंगे। पूर्व प्रत्याशी रंजीत दस के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्यशी बसंत कुमार पर दांव खेला है। बसंत कुमार ने आप को छोड़ कांग्रेस…

पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की समानता पार्टी से मुलाकात कर परिचर्चा

पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की समानता पार्टी से मुलाकात कर परिचर्चा -क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को एक दिशा में कार्य करने पर हुई चर्चा देहरादून: पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड समानता पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारियों से देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट मे मुलाकात की। मीटिंग में कई प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि मुलाकात और परिचर्चा बेहद सकारात्मक रही। हम लोग जनता के सुझाव पर विभिन्न क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से मुलाकात कर रहे हैं और उनके मुद्दों को एक…

पिस्टल दिखाकर बाईक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य एक की तलाश

पिस्टल दिखाकर बाईक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य एक की तलाश देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर मोटरसाईकिल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पिस्टल समेत लूट की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दो बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीसरे साथी की तलाश जारी हैI डीआईजी/एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि…