राज्य निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदानःधामी देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको प्रदेश के विकास में मिलकर योगदान देना होगा। शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की…
Year: 2023
चंद्रयान की सफलता के बाद अब आदित्य-एल1 हुआ लॉन्च
-भारत ने की दुनियां में दुसरा इतिहास रचने की तैयारी नई दिल्ली: भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान कि सफल लैंडिंग के बाद अब आदित्य-एल1 लॉन्च किया हैI इसे सूर्य की वास्तविक स्थिति जानने को लेकर लांच किया गया हैI हालांकि यह सूर्य तक नहीं जायेगाI परन्तु यह ऐसे स्थान पर जायेगा जहां से सूर्य की स्थिति पर नज़र रख सकेI संस्कृत और हिंदी में आदित्य का अर्थ सूर्य होता है। ये अंतरिक्ष यान शनिवार दो सितम्बर को श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 11.50 बजे अंतरिक्ष में रवाना हुआ। जहां आदित्य…
भारत ने की दुनियां में दुसरा इतिहास रचने की तैयारी, चंद्रयान की सफलता के बाद अब आदित्य-एल1 लॉन्च हुआ
दिल्ली। संस्कृत और हिंदी में आदित्य का अर्थ सूर्य होता है। ये अंतरिक्ष यान शनिवार दो सितम्बर को श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 11.50 बजे अंतरिक्ष में रवाना हुआ। ये अंतरिक्ष यान असल में सूर्य के पास नहीं जाएगा। जहां आदित्य एल1 को पहुंचना है उसकी दूरी पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी की चार गुना है लेकिन सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का बहुत मामूली, लगभग 1 प्रतिशत ही है। पृथ्वी से सूर्य की दूरी 15.1 करोड़ किलोमीटर…
हमारा लक्ष्य राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों का चहुमुखी विकास
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों की शहादत दिवस पर खटीमा के मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों तथा राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का चहुमुखी विकास हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इन महान लोगों ने स्वयं का बलिदान इसीलिए दिया…
एडिशनल एसपी के आंगन में खड़े चंदन के पेड़ काटकर ले गए चोर
एडिशनल एसपी के आंगन में खड़े चंदन के पेड़ काटकर ले गए चोर -अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर श्रीनगर: उत्तराखंड में लगता है कि चोरों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। तभी तो अब चोर पुलिस के घर में भी हाथ डालने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी जिले के श्रीनगर से सामने आया है। यहां चोरों ने पुष्पा फिल्म की स्टाइल में एडिशनल एसपी के आवास में धावा बोला और रात के घुप अंधेरे में बड़े-बड़े चंदन के पेड़ों पर आरी चलाकर…
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर हाईपाॅवर कमेटी की बैठक
-सचिवालय व पुलिस विभाग के अधिकारी रहे मौजूद देहरादून: 5 सितंबर से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचैबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सत्र के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा करने को कहा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में समय…
वन विभाग में 309 कर्मचारी फिर बहाल, वापस लिया पुराना फैसला
-आउटसोर्स कर्मियों को राहत देहरादून: उत्तराखंड वन विकास निगम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राहत देने का निर्णय लिया है। दरअसल, 17 दिसंबर 2022 के बाद आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों की सेवाओं को 1 सितंबर से समाप्त किए जाने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। उत्तराखंड में जहां एक तरफ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की शासन के एक पत्र से परेशानियां बड़ी हुई थी। आदेश के बाद हटाए गए 309 कर्मचारी बहाल हो गए हैं। उत्तराखंड वन विकास निगम ने भी अपने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बाहर…
राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की मंजूरी, अनपुरक बजट को मिली मंजूरी
-धामी कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर -मानसून सत्र में करीब 11,100 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट होगा पेश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई है। मीटिंग में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें मुख्य रूप से 5 सितंबर से विधानसभा में आयोजित होने जा रहे मानसून सत्र के लिए अनुपूरक बजट पर मंत्रिमंडल ने सहमति जताई है। जिससे मानसून सत्र में करीब 11,100 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। शुक्रवार को…
रक्षाबंधन पर पैतृक घर खटीमा पहुंचे सीएम धामी
रक्षाबंधन पर पैतृक घर खटीमा पहुंचे सीएम धामी -बड़ी बहन से बंधवाई राखी खटीमा: सीएम धामी ने खटीमा के अपने पैतृक आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने अपनी बड़ी बहन से राखी बंधवाई। धामी रक्षाबंधन मनाने के लिए एक दिन पहले ही यानी बुधवार को ही अपने पैतृक आवास खटीमा पहुंच गए थे। उनके घर आने से घर के साथ मोहल्ले की रौनक बढ़ गई। पास पड़ोस की बहनों ने भी सीएम धामी को राखी बांधी। इस दौरान फोटो सेशन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान टनकपुर में आयोजित…
मुझे किसी भी प्रकार का दबाव कमजोर नहीं कर सकताः डा. हरक
मुझे किसी भी प्रकार का दबाव कमजोर नहीं कर सकताः डा. हरक विजिलेंस की कार्रवाई के बाद विपक्षियों पर बरसे पूर्व मंत्री बोले मेरी किस्मत में जनता की सेवा करना लिखा होगा तो कोई रोक नहीं सकता देहरादून। हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हरक सिंह रावत के लिए अब कांग्रेस से टिकट लेना उतना आसान नहीं होगा। इस सीट पर हरीश रावत से प्रतिद्वंद्विता और अब विजिलेंस की छापेमारी के चलते हरक सिंह रावत की लोकसभा सीट को लेकर मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ…
