राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही मिला राज्य: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा…
Year: 2023
एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि NewsIndiaAlert Team 02/10/2023 उत्तराखण्ड देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं आनंद वर्धन सहित सचिवों, अपर सचिवों, अन्य उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राम धुन बजाई गई।
महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को दिखाया सत्य और अहिंसा का मार्ग: राज्यपाल
महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को दिखाया सत्य और अहिंसा का मार्ग: राज्यपाल देहरादूनः राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे” “श्री राम चन्द्र कृपालु भजुमन”…
सीएम धामी ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके…
आज तेलंगाना में चुनावी बिगुल फूंकेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 13 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार दोपहर तेलंगाना के महबूबनगर में एक रैली को संबोधित करेंगे। अपने भाषण में वह राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस दोनों को निशाने पर ले सकते हैं। तेलंगाना में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। मोदी ने शनिवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा था कि तेलंगाना के लोग बीआरएस के ‘‘कमजोर शासन’’ से थक चुके हैं और वे कांग्रेस के प्रति भी उतना ही ‘‘अविश्वास’’ रखते हैं। उन्होंने कहा था, “मैं एक अक्टूबर को महबूबनगर में…
बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन को प्रदर्शित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाहर प्रदर्शनी का किया आयोजन
बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन को प्रदर्शित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाहर प्रदर्शनी का किया आयोजन जिनेवा : बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इतिहास और मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र के दौरान आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने उन पीड़ितों की तस्वीरें लगाई हैं जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अपहरण, अत्याचार और हत्या कर दी गई…
मालदीव के विदेश मंत्री ने मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई
मालदीव के विदेश मंत्री ने मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई मालदीव: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शनिवार को मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति चुनाव 2023 जीतने के लिए निर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को बधाई।” उन्होंने कहा : “राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत आभार, क्योंकि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में आशा के कई बीज बोए हैं, जिससे निश्चित रूप से हमारे देश…
सीएम धामी ने दिया संदेश. हर रविवार रहें तैयार, स्वच्छता अपनाकर, करें डेंगू और मलेरिया पर वार
सीएम धामी ने दिया संदेश. हर रविवार रहें तैयार, स्वच्छता अपनाकर, करें डेंगू और मलेरिया पर वार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव को लेकर प्रदेश वासियों से साफ़ सफाई रखने की अपील की हैI सीएम ने वीडियो जारी करते हुए अपने संदेश में कहा है कि इस मौसम में हमें डेंगू मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचकर रहना है।हमें अपने आस पास पानी एकत्र होने वाले स्थानों, गमलों की ट्रे, कूलर, आदि की नियमित रूप से हर रविवार साफ़ सफाई करनी है। डेगू के मच्छर…
सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड
देहरादून: उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के…
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगने वाला फर्जी डीएम गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगने वाला फर्जी डीएम गिरफ्तार देहरादून: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम बेरोजगार युवककृयुवतियों से लाखो रूपये की ठगी करने वाले फर्जी जिला अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के अन्य साथी फरार है जिनकी तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतना पुत्री अमरनाथ अरोड़ा निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया गया था कि निहार कर्णवाल पुत्र स्व. राजेंद्र कर्णवाल निवासी खन्नानगर ज्वालापुर जिसके द्वारा स्वयं को डीएम बताते हुए उसको पीडब्ल्यूडी विभाग में…
