भाजपा संसद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा संसद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज -सील क्षेत्र में निर्माण कार्य किए जाने का है आरोप देहरादून: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ऋषिकेश के आईडीपीएल पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साक्षी महाराज समेत पांचों पर आरोप है कि उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में सील निर्माण को तोड़कर निर्माण कार्य कराया हैI मामले के मुताबिक उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने आमबाग और विस्थापित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों…

सीएम धामी ने कन्या पूजन कर किया नवरात्रि पर्व का उद्यापन

सीएम धामी ने कन्या पूजन कर किया नवरात्रि पर्व का उद्यापन -राज्य की उन्नति व प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि के लिए की कामना देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने किया नंदा गौरा,महालक्ष्मी किट योजना पोर्टल का शुभांरभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश की 167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी माताओं-बहनों को सुपरवाईजर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने…

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए फ्लैग ऑफ कर किया खिलाड़ियों को रवाना

राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा निरंतर विकास, कुशल खेल प्रतिभा से खिलाड़ी करेंगे देवभूमि का नाम रोशन,हर कदम पर खिलाडियों के साथ खड़ी है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी देहरादून: मुख्यमंत्री ष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आगामी 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में उत्तराखण्ड राज्य से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल किट/ ट्रैक सूट वितरण कर…

देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा दो सप्ताह के अंदर कराएं छात्रसंघ चुनाव

देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा दो सप्ताह के अंदर कराएं छात्रसंघ चुनाव देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र को नियमित किया जायेगा। इसके लिये सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में दो सप्ताह के भीतर छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। जिसकी तिथि विश्वविद्यालय के कुलपति विचार-विमर्श के उपरांत नियत करेंगे। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव एक ही दिन कराये जायेंगे।…

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में नया नियम लागू

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में नया नियम लागू देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शुरुआत तो पहले दिन से ही शुरू कर दी थी, चाहे नकल विरोधी कानून बनाना हो या फिर भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी हो, उत्तराखंड परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों से लूट की शिकायत मिल रही थी जिसका मुख्यमंत्री धामी ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियो को दिए सख्त आदेश, इस आदेश से ढाबों पर मची लूट से यात्रियों को मिलेगी राहत। मुख्यमंत्री धामी ने मामले की…

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को चलायें विशेष अभियानः डॉ. धन सिंह रावत

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को चलायें विशेष अभियानः डॉ. धन सिंह रावत -अधिकारियों को दिये प्रदेशभर में अधिक से अधिक सैम्पलिंग भरने के निर्देश -कहा, चौबीस घंटे चालू रखें टोल फ्री नम्बर, चलायें जनजागरूकता अभियान देहरादून: सूबे में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये विशेष अभियान चलाये जायेंगे। इसके अलावा त्योहारी सीजन में कुट्टू का आटा व नकली मावे से बनी मिठाईयों के विक्रय पर रोक लगाने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिये खाद्य पदार्थों की अधिक से…

राज्य विश्वविद्यालयों को मिले 13 सहायक कुलसचिव, विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून:  सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 13 सहायक कुलसचिव को आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिनकी तैनाती सूबे के चार राजकीय विश्वविद्यालयों कुमाऊं विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में की गई है। सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति से विश्वविद्यालयों के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में 13 सहायक कुलसचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस…

ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे एशियाई चैंपियनशिप

ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे एशियाई चैंपियनशिप नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज विशेष कर पिस्टल निशानेबाज रविवार से दक्षिण कोरिया के चांगवोन में शुरू होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे। भारतीय निशानेबाजों ने अभी तक पेरिस ओलंपिक के लिए सात कोटा स्थान हासिल किए हैं लेकिन इनमें कोई भी पिस्टल निशानेबाज शामिल नहीं है। ऐसे में सभी की निगाहें मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान, पलक, अनीश भानवाला, विजयवीर…

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 399 रनों का विशाल स्कोर बनाया

NewsIndiaAlert Team 21/10/2023 खेल चेन्नई: हेंड्रिक्स, डुसेन, क्लासेन और जानसन की बड़ी पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के 20वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट के नुकसान पर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हेनरिक क्लासेन ने 67 गेंदों में 109 रनों की पारी में चार छक्के और 12 चौके लगाए। रीज़ हेंड्रिक्स (85), रासी वान डेर डुसेन (60) और मार्को जेन्सन (75) के महत्वपूर्ण अर्धशतकों ने प्रोटियाज़ को इस शानदार स्कोर तक पहुंचाया, जो कि वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड के…