पुलिस कप्तान ने दिया घटनाओं के खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टिमेटम

देहरादून: पुलिस कप्तान अजय सिंह ने डालनवाला व पटेलनगर में हुई लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए दोनों कोतवालों को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया। जिससे दोनो थानों में हड़कंप मचा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को कोतवाली नगर क्षेत्र में तिलक रोड पर हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 31 अक्टूबर को थाना पटेल नगर क्षेत्र में उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति को स्कूटी…

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद रूद्रप्रयाग: तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद बुधवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिसके बाद भगवान तुंगनाथ की नित्य पूजा मार्केंडेय मंदिर मक्कूमठ में संपन्न होगी। जहां बदरी-केदार मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे ऊंचे हिमपर्वत श्रृंखला पर विराजमान तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।  बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान से…

अहमदाबाद में मांर्निग वाॅक पर निकले सीएम धामी, लोगों के साथ की बातचीत

अहमदाबाद में मांर्निग वाॅक पर निकले सीएम धामी, लोगों के साथ की बातचीत देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी ने दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे के दौरान बुधवार को प्रातः काल साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके…

सीएम धामी ने यूपी सीएम से भेंट कर आस्तियों व दायित्वों के विभाजन पर की चर्चा

सीएम धामी ने यूपी सीएम से भेंट कर आस्तियों व दायित्वों के विभाजन पर की चर्चा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु बदरी विशाल जी की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन संबंधी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

पुलिस महानिदेशक ने कर्मियों को दिलाई शपथ

पुलिस महानिदेशक ने कर्मियों को दिलाई शपथ देहरादून: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने पदक विजेता पुलिसकर्मी के पदक भी दिए। उन्होंने कहा कि श्मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की…

लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,यूपी के सीएम योगी से की मुलाकात

लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,यूपी के सीएम योगी से की मुलाकात देहरादून: उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ  पहुंचे। सीएम धामी ने यहां उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। लखनऊ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री धामी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्हें प्रभु बद्री विशाल की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद भी उपहार स्वरूप प्रदान किए। उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित…

करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में चहल पहल बढी

करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में चहल पहल बढी देहरादून: विवाहित महिलाओं की ओर से अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की राजधानी देहरादून के बाजार सज गए है।। महिलाओं ने पूजा के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी की। इससे बाजार में चहल पहल बनी हुई है।। पर्व को लेकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। व्यापारियों ने भी अच्छे व्यापार की उम्मीद में गुणवत्तायुक्त सामग्री मंगाई है। प्रदेश मुख्यालय के पल्टन बाजार सहित सभी क्षेत्रों में…

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद देहरादून: मंगलवार को पर्यटकों के लिए विश्व धरोहर फूलों की घाटी बंद कर दी गई है। अब घाटी को पर्यटकों के लिए अगले वर्ष एक जून को खोला जाएगा। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि  इस वर्ष 13,161 देशी और विदेशी सैलानियों ने घाटी का दीदार किया। नेगी ने बताया कि इस साल भारी बारिश, बद्रीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने और मौसम को देखते हुए यात्रा को बीच-बीच में रोकने से पर्यटकों ने घाटी की ओर कम…

बस से कुचल कर किशोर की दर्दनाक मौत

बस से कुचल कर किशोर की दर्दनाक मौत हल्द्वानी: मंगलवार की सुबह बस की टक्कर से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। चालक बस से किशोर को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों के चिल्लाने पर उसने बस रोकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद लोगों में जहां रोष देखने को मिल रहा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार का दिन नंदन प्रसाद उर्फ…

करवा चौथ पर सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा

करवा चौथ पर सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा NewsIndiaAlert Team 31/10/2023 उत्तराखण्ड देहरादून: करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने करवा चौथ के दिन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के की छुट्टी घोषित की गई है। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।