भारतीय जनता युवा मोर्चा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल महानगर देहरादून की और से गुरुवार को देहरादून स्थित हवा घर महिंद्रा ग्राउंड में प्रदेश सरकार द्वारा देश के सबसे बड़े सख्त नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर आयोजित आभार रैली का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फ्लैग ऑफ कर बाइक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर सभी ने राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर…
Year: 2023
यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग ने किया अनुबंध,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में किया गया अनुबंध।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग, निजी निर्माण कंपनी एस.आर.एम. इंजीनियरिंग एवं एफआईएल इंडस्ट्री प्रा. लि. के बीच अनुबंध किया गया। ले. कमान्डर दीपक खण्डूरी (से.नि.) निदेशक अवस्थापना एवं अवीरल जैन ने एमओयू हस्ताक्षरित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस इस रोपवे परियोजना के पूर्ण होने के बाद यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से जुड़ जायेगा। इस रोपवे परियोजना के बनने के बाद श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम के…
लोकभाषा पर अधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत” का विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं व विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोकभाषा पर अधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत” का विमोचन करते हुए कहा कि यह गीत उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उत्तराखण्ड स्वागत गीत” में राज्य के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, वृक्ष बुरांश, धार्मिक महत्व के स्थलों व त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य का चित्रण किया गया है। इस…
सीएम धामी ने सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का किया लोकार्पण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों की आय में वृद्धि हेतु मिशन दालचीनी एवं मिशन टिमरू शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिमरू व दालचीनी के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सगन्ध सेक्टर से उत्तराखण्ड के किसानों एवं युवाओं को हो रहे लाभ के दृष्टिगत सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने हेतु एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने…
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी, 2023 को पुलिस लाइन देहरादून में गौरा शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को दिये जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की थाना स्तर पर गठित टीम गौरा की 35 महिला पुलिस कर्मियों को Self Defence Master Training Programme के अन्तर्गत पुलिस लाईन देहरादून में दिनांक 20 फरवरी से दिनांक 22 फरवरी 2023 तक आत्मरक्षा तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अन्तर्गत महिला पुलिस कर्मियों को रोजमर्रा की वस्तओं जैसे पेन, मोबाइल, रूमाल, दुपट्टा, चूड़ी आदि को हथियार बनाकर आत्मरक्षा करने एवं Smart Self Defence के अन्तर्गत स्मार्ट स्किल से आत्मरक्षा करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने जनपदों…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सप्लीमेंट्री बजट को लेकर अहम बैठक…
दिनांक 22 फरवरी 2023 को सचिवालय परिसर में डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम हेतु सप्लीमेंट्री पी.आई.पी. (प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन प्लान) भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु चर्चा की गई। बैठक में डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से पूर्व बर्थ वेंटिग होम में राज्य के समस्त 13 जनपदों में स्थापित वन स्टॉप…
उत्तराखंड में यहां करंट लगने से सेना के एक जवान की मौत, तीन झुलसे…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहांं ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में करंट लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई है। जबकि तीन जवान बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सेना के जवानों का एक समारोह के लिए लगे टेंट में करंट फैलने से ये हादसा हुआ है। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शहीद पार्क में बुधवार को पूर्व सैनिकों के…
देहरादून में अब एसडीएम के हुए तबादले, इन्हें मिली जिम्मेदारी…
उत्तराखण्ड शासन की कार्रवाई लगातार जारी है। देर शाम आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया है। इस बार एसडीएम के तबादले किए गए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में डीएम सोनिका ने चार एसडीएम का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश में तत्काल नवीन तैनाती ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है। बताया जा रहा है कि डीएम सोनिका ने नंदन कुमार को ज्वाइंट एसडीएम ऋषिकेश से एसडीएम मसूरी भेजा गया।…
देहरादून में एक पहल शिक्षा के नाम अभियान में शामिल हो करें जरूरतमंदों की मदद…
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक पहल शिक्षा के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कोई भी आसानी से जुड़ सकता है। आप भी अपनी अनुपयोगी किताबों को जरूरतमंदो को दान कर इस मुहिम का हिस्सा बन सकते है। आइए जानते है इसके बारें में… बता दें कि कई लोगों के पास धन की उपलब्धता ना होने के कारण उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, देहरादून ने एक पहल की शुरुआत की…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में पौड़ी जनपद में मूलभूत अवसंरचना विकास के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पौड़ी से जनपद के अन्तर्गत सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि पौड़ी में सीवरेज सिस्टम के विकास एवं पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में सोलर प्रोजेक्ट्स की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। सोलर प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने जनपद में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने हेतु प्रस्ताव भेजे जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पौड़ी से सभी विभागों से वार्ता कर सुझाव मांगे जाने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए व्यवहारिक प्रस्ताव…
