मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ खाद्य प्रसंस्करण संवर्धन रणनीति पर चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पर्वतीय क्षेत्रों में छोटी छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विभिन्न उत्पाद यातायात सुविधाओं के अभाव या मार्गों के अवरुद्ध होने के कारण समय से बाजार में नहीं पहुंच पाते। इससे कृषकों को अत्यधिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए इस प्रकार की पॉलिसी तैयार की जाए कि खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े सूक्ष्म श्रेणी के छोटे छोटे उद्योगों को अधिक से अधिक वेटेज मिल सके। उन्होंने कहा…

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज से शुभारंभ, ये सब होगा खास…

International Yoga Festival: तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर साल की भांति इस साल भी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज से शुभारंभ हो रहा है। 1 से 7 मार्च 2023 तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में योग की जहां बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा, वहीं मन की शांति और स्वस्थ शरीर का अनोखा अनुभव भी प्राप्त होगा। इसके साथ ही यहां आने वाले योग साधक नृत्य, संगीत के साथ-साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा का लुत्फ भी उठा सकेंगे। हर साल की भांति इस साल भी सात दिवसीय…

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा माननीय राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली |

अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं | अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है | बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी…

कोच्चि में देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण,जोशी बोले -आत्मनिर्भर भारत को दर्शाता इस स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति को सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा।

केरल दौरे के तीसरे दिन सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने भारत द्वारा निर्मित देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अब तक का सबसे बड़ा जहाज आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण कर जहाज का अवलोकन किया। इस मौके कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ नौसेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी ने आईएनएस विक्रांत की भूरी भूरी प्रशंसा की और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय नौसेना…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को आई.आई.टी रूड़की में सौर ऊर्जा पर आधारित ‘पेरोवस्काइट सोसाइटी ऑफ इण्डिया मीट-2023’ में खटीमा से वर्चुअल प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने आईआईटी रुड़की और पेरोवस्काइट सोसाइटी ऑफ इण्डिया की टीम को सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सेमिनार के आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों को बढ़ावा देकर ऊर्जा के क्षेत्र में पूर्ण सुरक्षा और स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज रूड़की में ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की विकासवादी सोच पर आधारित सेमिनार का आयोजन हो रहा है। सौर ऊर्जा एवं अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से देश…

उत्तराखंडः बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 10 गंभीर घायल…

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है की जोशीमठ में बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा मारवाड़ी थैंग मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।जिनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थैंग गांव से चार किलोमीटर पहले थली तोक में बारातियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन थैंग…

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी की बारिश-बर्फबारी की चेतावनी…

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है। देहरादून में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश बर्फबारी के आसार जताए है। बताया जा रहा है की देहरादून ,टिहरी सहित कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इतना ही नही कही कही आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने/ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के संबंध में…

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, ये है नए रेट…

LPG Price Hike: त्योहार से पहले आमजन को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने आज (बुधवार) को गैस सिलेंडर के रेटों में बढ़ोतरी कर दी है। बताया जा रहा है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है। तो वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 350.50 रुपये बढ़ी, जिसकी कीमत दिल्ली में 2119.50 रुपये होगी । मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG…

रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, दून करने आया था काम…

देहरादून से सटे डोईवाला से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि डोईवाला के तेलीवाला रेलवे फाटक के पास टिहरी के युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डोईवाला में स्थानीय लोगों ने पुलिस को तेलीवाला रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में युवक की पहचान अनिल (उम्र 29…

UKSSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच को लेकर बड़ा अपडेट, अब ये करेंगे जांच…

उत्तराखंड से भर्ती धांधली को लेकर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया है। धामी सरकार ने यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा आयोजित 6 भर्ती परीक्षाओं में हुए धांधली की जांच को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने का फैसला लिया है। इसको लेकर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने उच्च न्यायालय के महानिदेशक को पत्र भेजा है। मीडिया रिपोर्टस के अुसार यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले में जांच से सीटिंग न्यायाधीश को नामांकित करने का अनुरोध किया…